Atiq Ahmad हत्याकांड के आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल में किया शिफ्ट, कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था
अतीक अहमद हत्या तीनों आरोपियों अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज से प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है।

Atiq Ahmad shooters: अतीक अहमद हत्या के तीन आरोपी घटना के बाद से ही प्रयागराज जेल में बंद हैं। अब हाल ही में तीनों शूटर्स अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी को प्रयागराज से प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बताते चलें कि तीनों आरोपियों की सुरक्षा के पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर ही तीनों को दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है।
लवलेश पर तेज हुई बहस
बताते चलें कि अतीक अहमद की मौत के बाद से तीनों आरोपियों को लेकर बहस तेज हो गई है। इनमें से एक आरोपी लवलेश तिवारी के परिजनों ने बीते दिन बयान भी दिया था। लवलेश के पिता ने साफ कहा था कि उन्हें उसके बारे में दूर दूर तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं अतीक हत्याकांड में बेटे का नाम सामने आने के बाद से लवलेश की मां का रो रोकर बुरा हाल था।
वायरल हुआ आखिरी वीडियो
इसके अलावा अतीक अहदम और भाई अशरफ की मौत के चंद सेकेंड पहले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों मेडिकल चेकअप के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जब असद के अंतिम संस्कार को लेकरउनसे बात हो रही थी तो अशरफ ने अचानक कहा कि मेन बात तो ये है कि गुड्डू मुस्लिम। अशरफ अपने शब्दों को पूरा भी नहीं कर सका और सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। जिसमें अतीक और अशरफ दोनों ही ढेर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications