Atiq Ahmed Lifestyle: 6 खतरनाक कुत्ते, 8 करोड़ की गाड़ी से लेकर घोड़े तक, जानें अतीक अहमद की लाइफस्टाइल
Atiq Ahmed Lifestyle: पुलिस हिरासत में मारे गए बाहुबली डॉन अतीक अहमद के पास कई लग्जरी कारें थीं। उसने कई खतरनाक शौक पाल रखे थे।

Atiq Ahmed Lifestyle: माफिया डॉन से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई की 15 अप्रैल देर रात प्रयागराज में हॉस्पिटल के सामने तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने यूपी के हर जिले में धारा 144 लागू कर दी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी थी। चलिए आज हम आपको अतीक अहमद की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर वह किस-किस तरह के शौक पाल रखे थे?
महंगी गाड़ियों का शौक (Atiq Ahmed Car Collection)
यूपी में चुनाव लड़ने के दौरान अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को अक्सर हमर एच2 एसयूवी में रोड शो करते देखा गया था। Hummer H2 General Motors की एक लोकप्रिय SUV है जिसे आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। SUV अपनी मजबूती, आकार, ग्राउंड क्लीयरेंस, जगह और इंजन के लिए जानी जाती है। यह अभी भी अमेरिकी सेना द्वारा उपयोग किया जाता है। इस कार की कीमत भारत में लगभग आठ करोड़ मानी जाती है। हमर एच2 एसयूवी जिसमें अतीक अहमद को अक्सर कानपुर चुनाव के दौरान यात्रा करते देखा गया था, उसका वीआईपी पंजीकरण नंबर 786 के साथ समाप्त होता था।
Mercedes: अतीक के पास मर्सिडीज और हमर भी देखी गई है। 2016 में अतीक अहमद ने कानपुर में कारों का एक बड़ा काफिला निकाला था। इस दौरान उनके पीछे मर्सिडीज गाड़ी भी थी।
Piaggio Jeep: माफिया डॉन के साथ एक और जीप मौजूद थी। ये भी 1993 मॉडल की जीप थी और इसे 1999 में ही खरीदा गया था। पूर्व सांसद ने पीजो जीप को 98,000 रुपये में खरीदा था।
Toyota Land Cruiser:जापानी कार कंपनी टोयोटा की लोकप्रिय लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर भी अतीक के गैराज की खासियत रही। 1991 मॉडल टोयोटा लैंड क्रूजर को 3.75 लाख रुपये में खरीदा गया था।
Mitsubishi Pajero: अतीक अहमद के पास भी बड़ी एसयूवी का कलेक्शन था। प्रयागराज के मशहूर नेता की सवारी में मित्सुबिशी पजेरो भी शामिल थी. इसे 2012 में 25 लाख रुपये में खरीदा गया था।
अतीक अहमद ने पाल रखे थे 6 खूंखार कुत्ते (Atiq Ahmed Dog)
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने छह खूंखार कुत्ते पाल रखे थे। इसमें से एक कुत्ते के साथ मुलायम सिंह यादव ने हाथ भी मिलाया था। अतीक के पास ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते भी थे। जो कि पल भर में किसी शख्स को मौत के घाट उतार सकता था। अतीक के पास ब्रूनो जैसे खतरनाक कुत्ते थे जो देखते ही लोगों की पल भर में जान ले सकता था। इन कुत्तों को जबरदस्त ट्रेनिंग दी गई थी कि वह सूंघकर दुश्मनों का पता कर लेता था। वे यह सूंघ सकते थे कि किसी के पास हथियार या कोई विस्फोटक तो नहीं है। एक बार एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया था, तब अतीक अहमद को हमलावर कुत्ते को खुद गोली मारनी पड़ी थी।
अतीक अहमद के घोड़े ने राजा भैया के घोड़े को दी थी पटखनी (Atiq Ahmed Horse)
अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को कुत्तों के अलावा घोड़ों का शौक था। घोड़े की परख करना उसे अपने पिता की विरासत से मिली थी क्योंकि पहले गैंगस्टर के पूर्वज तांगा चलाते थे। उसके पिता ने उसे घोड़े की हर नस्ल की जानकारी दी थी। अतीक अहमद के पास सिंधी चाल नस्ल का शानदार काला घोड़ा था। काले घोड़े ने राजा भैया के घोड़े के साथ रेस लगाई थी और उसे हराया था। अतीक अहमद अपने अस्तबल में दो शानदार घोड़ियां भी पाल रखी थीं। मोहर्रम के समय अतीक और उसका भाई अशरफ घोड़ियों पर बैठकर ही जुलूस की अगवानी करते थे। अतीक घोड़े के ऊपर बहुत अधिक खर्च करता था।












Click it and Unblock the Notifications