atiq ahmed latest news: दिन में बेटा सुपर्द-ए-खाक, रात में बाप अतीक अहमद की हत्या
जानकारी के मुताबिक शूटर्स पुलिसकर्मी बनकर आए थे। करीब दस राउंड फायरिंग हुई। इस बीच सिपाही भी घायल हो गया। सिपाही को तुंरत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हो गई है। जब पुलिस अतीक को लेकर कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी, तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाईयों पर धड़ाधड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावरों ने दोनों को करीब से गोली मारी।
Recommended Video
इस हमले में अतीक और अशरफ दोनों की तत्काल ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल यूपी पुलिस ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का आज ही शनिवार को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। असद और उसके सहयोगी गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
असद के नाना ने सुपुर्द-ए-खाक करने के दौरान सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं। असद के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बेटे असद के जनाजे में माफिया अतीक शामिल नहीं हो पाया था। उसके परिवार से कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। असद के नाना और मौसा शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications