Atiq Ahmed ki Hatya: सपा सांसद कपिल सिब्बल बोले, अतीक-अशरफ के साथ यूपी में कानून के राज का भी मर्डर

Atiq Ahmed ki Hatya: पूर्व सपा सांसद की हत्या के बाद यूपी की राजनीति में उबाल है। सपा के राज्यसभा सांसद कपित सिब्बल ने कहा, यूपी में अतीक के साथ कानून व्यवस्था की भी हत्या हो चुकी है। जानिए

Atiq Ahmed ki Hatya

Atiq Ahmed ki Hatya: दो दिन पहले पूर्व सांसद के बेटे असद के एनकाउंटर की खबर पर चर्चाएं थमने से पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कठघरे में यूपी सरकार

पूर्व सपा सांसद की हत्या के समय पुलिस भी मौजूद रही। इस घटना पर सपा नेता अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेता यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

अखिलेश और RLD चीफ भी हमलावर

अखिलेश और जयंत चौधरी जैसे नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी (SP) सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल ने इस वारदाक की भर्त्सना की है। उन्होंने कहा, यूपी में एक ही दिन में दो हत्याएं हुई हैं।

सिब्बल ने गिनाया- कितनी हत्याएं हुईं

बकौल कपिल सिब्बल, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उनके अलावा कई कांग्रेस नेताओं ने भी अतीक के मर्डर पर तीखी टिप्पणियां की हैं।

कांग्रेस नेताओं ने भी मुखर आलोचना की

गुजरात कांग्रेस में अनुसूचित जनजाति (ST) के प्रमुख हितेंद्र पीठाडिया ने अतीक और अशरफ को गोलियों से भूने जाने की घटना पर कहा कि यूपी में संविधान और लोकतंत्र की भी हत्या हुई है।

शिवसेना सांसद ने क्या कहा?

अतीक की हत्या के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने में UP सरकार सक्षम है, लेकिन पुलिस की हिरासत और सुरक्षा में इस तरह हत्या किया जाना गंभीर मामला है।

मेडिकल जांच से पहले मार दिया

बता दें कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अतीक और अशरफ को गोलियों से भूना गया। उमेश पाल हत्याकांड में दोषी पाए गए अतीक अहमद और भाई अशरफ को यूपी पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी।

तीन हमलावरों ने मारी गोलियां

अभी तक की रिपोर्ट्स में मीडियाकर्मी बनकर तीन हमलावरों की तरफ से अटैक की बात सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी पुलिस ने फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर अतीक की हत्या की लाइव वीडियो शेयर की जा रही है।

अतीक को बाईं तरफ से गोली मारी

वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अतीक और उनके भाई धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। तभी अचानक अतीक की बाईं तरफ से एक पिस्टल धारी हमलावर सिर में गोली मारता है।

हमलावरों का आत्मसमर्पण

गोली चलने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में हमलावरों को अतीक और अशरफ के जमीन पर गिरने के बाद भी कई राउंड गोली चलाते देखा जा सकता है। खबर के अनुसार तीनों ने सरेंडर भी कर दिया है।

CM योगी ने पुलिस अधिकारियों को तलब किया

तमाम घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त तेवर की बात भी सामने आई है। पुलिस की कस्टडी में हथकड़ी के साथ गोलियों से भूने गए अतीक और अशरफ रे मामले में CM ने आला पुलिस अधिकारियों को तलब किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+