UP में योगी ने कमर तोड़ी तो गुरुग्राम में अतीक ने फैलाया था करोड़ों का कारोबार, पत्नी शाइस्ता चलाती है सबकुछ
Atiq Ahmed crackdown: उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के वक्त पुलिस टीम दोनों को मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी।

Atiq Ahmed crackdown: अतीक अहमद की मौत के साथ उसकी की कहानी तो खत्म हो गई लेकिन अब भी उससे जुड़े कई ऐसे पहलू सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यानाथ की सरकार के आने के बाद से अतीक अहमद का साम्राज्य धीरे-धीरे प्रयागराज समेत पूरे यूपी में कमजोर पड़ने लगा था।
जब यूपी में योगी ने कमर तोड़ी तो अतीक अहमद ने हरियाणा के शहर गुरुग्राम में अपना अवैध करोबार फैलाया था। इस कोरोबार पर नजर उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन रखती थी।
यूपी पुलिस ने हरियाणा में अतीक अहमद की संपत्तियों की एक लिस्ट तैयार की है। पुलिस अतीक अहमद की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को इनपुट मिली है कि इन प्रॉपर्टी को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन चलाती है। यूपी पुलिस फिलहाल शाइस्ता परवीन को तलाश रही है।
सूत्रों के मुताबिक, शाइस्ता परवीन अपने पति की ओर से संपत्ति के सौदे में शामिल थी और अतीक अहमद की अचल संपत्ति के बारे में खुलासा करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। पुलिस ने गुरुग्राम में अतीक अहमद के कुछ रियल एस्टेट कंपनियों के बारे में भी पता लगाया है।
अतीक की गुरुग्राम में कई रियल एस्टेट कंपनियां हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। इनमें से एक कंपनी अतीक और एक उसकी पत्नी के नाम पर है।
अतीक के नाम पर फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी थी। शाइस्ता परवीन के नाम पर मेसर्स जाफरी स्टेट लिमिटेड है। इसके अलावा एमजे इंफ्रा हाउसिंग, एमजे इंफ्रा लैंड एलएलपी और एमजे इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रा ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड जैसी अन्य कंपनियां अतीक के साले फारूक और जाकी के नाम पर रजिस्टर है।
अतीक के रियल एस्टेट कारोबार के अलावा पुलिस एक आतंकवादी संगठन के साथ उसके कथित संबंधों की जांच भी कर रही है क्योंकि उन्हें किसी विदेशी देश में धन भेजने का भी शक है। कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अतीक अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी की थी।
ईडी ने अतीक अहमद के करीबी सहयोगियों और फर्मों के नाम पर 100 से अधिक संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। ये संपत्तियां अतीक अहमद की "बेनामी" संपत्तियां हैं।
ईडी ने अतीक अहमद और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी की थी। 2012 और 2017 के बीच अतीक द्वारा लखनऊ से प्रयागराज में निर्मित बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज ईडी ने बरामद किए थे।












Click it and Unblock the Notifications