Atiq Ahmed Funeral: जहां दफन हुआ बेटा असद, वहीं दफनाई जाएगी अतीक अहमद और अशरफ की बॉडी
Atiq Ahmed and Ashraf Ahmed Funeral: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद के शव को दफनाने के लिए कब्र की खुदाई शुरू हो गई है।

Atiq Ahmed Ashraf Ahmed Funeral: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात 10.30 बजे तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस एनकाउंटर में अतीक का छोटा बेटा असद मारा गया था और 15 अप्रैल को उसको दफनाया गया। अब उसी कब्रिस्तान में अतीक और उसके भाई अशरफ के शव भी दफनाई जाएगी।
15 अप्रैल को प्रयागराज में अतीक अहमद के घर के पास स्थित धूमनगंज चकिया इलाके के कसारी मसारी गांव के कब्रिस्तान में असद अहमद का दफनाया गया है। ये अतीक अहमद के परिवार का पारिवारिक कब्रिस्तान है। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के पिता को भी दफनाया गया था।
अब अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की डेड बॉडी भी इसी कसारी-मसारी के कब्रिस्तान में दफनाई जाएगी। इसके लिए क्रब को खोदने का काम शुरू हो गया है।
हालांकि अतीक और अशरफ का अंतिम संस्कार कब होगा...फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डेड बॉडी की जांच होने के बाद ही दोनों के शव परिवार को सौंपे जाएंगे।
अतीक बेटे असद के जनाजे में नहीं हुआ था शामिल
Recommended Video

अतीक अहमद अपने छोटे बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था। प्रशासन ने उसे इजाजत नहीं दी थी। गोली लगने से ठीक पहले 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में मीडिया वालों ने अतीक से पूछा था कि 'आप बेटे असद के जनाजे में क्यों नहीं शामिल हो पाए...? इस सवाल के जवाब में अतीक ने कहा, 'नहीं ले गए तो, नहीं ले गए...'।
अतीक अहमद की आखिरी इच्छा थी कि वो अपने बेटे को देखना चाहता था। बेटे की मौत की खबर के बाद वह पूरी रात वह रोता रहा था। उसने अधिकारियों को बार-बार बेटे से मिलने की गुजारिश की।












Click it and Unblock the Notifications