BJP की मेयर बोलीं, अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने बुधवार को 92वां जन्मदिन मनाया। एक तरफ पूरे देश ने उनका जन्मदिन मनाया तो वहीं भाजपा की मेयर ने उनको दिवंगत बताते हुए कहा कि अब उनकी यादें ही शेष हैं।

अलीगढ़। दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसंबर को देशभर में मनाया गया। वो 92 साल के हो गए हैं। वाजपेयी की सेहत अब ऐसी नहीं कि वो अपने जन्मदिन के किसी कार्यक्रम में भाग ले सकें, लेकिन ना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेता को जहां पूरा देश शुभकामनाएं और लंबी उम्र की दुआएं दे रहा है वहीं भाजपा की मेयर ने माइक पर कह दिया कि अटल जी अब हमारे बीच नहीं रहे। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां पूर्व पीएम के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और भाजपा मेयर ने ये बयान देकर मौजूद लोगों को भौंचक कर दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी अब हमारे बीच नहीं रहे

अलीगढ़ की भाजपा मेयर शकुंतला भारती ने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान पूर्व पीएम पर बात करते हुए कहा कि कहा अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे, पर उनकी बहुत सी यादें आज भी हमारे बीच हैं। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारती ने एक स्‍कूल कार्यक्रम में ये बातें कहीं। ऐसा कहने के बाद भारती ना सिर्फ दूसरी पार्टियों बल्कि भाजपा नेताओं के भी निशाने पर आ गईं। बसपा और सपा नेताओं ने भारती के बयान की निंदा करते हुए उन्हें सोच-समझकर बोलने की सलाह दे डाली।

उनके बयान की वीडियो के सामने आने और इस पर विवाद होने पर भारती ने मामले को संभालने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि वह मदन मोहन मालवीय जी के बारे में बोल रहीं थी ना कि वाजपेयी के बारे में। अपना वीडियो देखने पर उन्होंने कहा कि पता नहीं उनके मुंह से ये सब कैसे निकल गया। इसकेबाद उन्होंने अपने शब्दों के लिए माफी मांगी। लेकिन उनके अपने ही पार्टी के बुजुर्ग नेता पर जानकारी को लेकर उनकी खूब खिंचाई हुई। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान को लेकर उनकी खूब आलोचना हो रही है। बताते चलें कि अटल बिहारी वाजपेयी रविवार को 92 साल के हो गए। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। वह भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने । वह 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने फिर दूसरी बार 1998 से 2004 तक के लिए। पढ़ें- अटल बिहारी वायजेपी का जन्मदिन: पीएम मोदी ने ट्वीट किया ये वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+