ABP C-Voter Exit Poll 2022: योगी या अखिलेश, उत्तर प्रदेश में किसका होगा राजनीतिक तिलक?
लखनऊ, 08 मार्च। पाचों चुनावी राज्यों में सबसे महत्वपूर्ण यूपी को बताया जा रहा है, माना जा रहा है कि प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन से ही पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रोड मैप तैयार करेगी। मालूम हो कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों के तहत वोटिंग करवाई गई। यहां भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन को मुख्य मुकाबले में देखा जा रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और मायावती की बीएसपी ने भी दमदार भूमिका दिखाकर यूपी चुनाव को रोमांचक बना दिया है। अब सामने आ रहे एबीपी सी-वोटर के रुझानों में किसे कितनी सीट मिल रही है इस बात को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है।

यूपी के फेज 1 की 58 सीटों पर बीजेपी सबसे आगे नजर आ रही है। पहले चरण में बीजेपी को 28-32, सपा+ को 23-27, बीएसपी 2-4 जबकि कांग्रेस को एक सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं, दूसरे फेज में समाजवादी पार्टी गठबंधन बीजेपी से आगे निकल गई है। इसमें बीजेपी+ को 23-27 सीट, सपा+ को 26-30 सीट, बीएसपी को 1 से 3 सीट और कांग्रेस व अन्य को 1-1 सीट मिलने का अनुमान है।
तीसरे चरण में बीजेपी गठबंधन ने समजवादी गठबंधन को धूल चटा दी है। यहां की 59 सीटों में से बीजेपी+ को 38-42 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि सपा+ को 16-20 और बसपा को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा सकता है। कांग्रेस और अन्य को यहां 1-1 सीटें मिलने का अनुमान है। दूसरी ओर चौथे चरण की बात करें तो यहां की 59 सीटों को सपा+ को बड़ा झटका लगा है। चौथे फेज में बीजेपी को 41 से 45 सीटें, सपा+ को 12 से 16, बीएसपी को 1 से 3 और कांग्रेस व अन्य को 1-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
पांचवें चरण में भी बीजेपी, सपा गठबंधन के आगे निकल गई है। इस चरण की 61 सीटों में से बीएसपी को 1 से 3 सीटें, सपा 14 से 18 सीट, बीएसपी को यहां 0 से 1 सीट, कांग्रेस को 1 से 3 सीटें और अन्य को भी एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, छठे चरण में बीजेपी को 28-32, सपा+ को 18-22, बीएसपी को 3-5, कांग्रेस को 2-4 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।
यूपी में किसे कितनी सीटें?
सातवें और आखिरी चरण के रुझानों पर नजर डालें तो यहां भी बीजेपी ने बाजी मार ली है। सातवें चरण में बीजेपी को 25 से 29 सीटें, सपा को 17-21, बीएसपी को 4-6 सीटें, कांग्रेस को दो सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। यूपी के फाइनल सीटों की बात करें तो एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार भी बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ 228 से 244 सीटे जीत सकती है। वहीं अखिलेश की साइकिल पर सवार गठबंधन को 132 से 148 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि बीएसपी 13 से 21, कांग्रेस 4 से 8 और अन्य के 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: Aparna Yadav बोलीं- मैंने BJP को राष्ट्रवाद की वजह से चुना, अगर राष्ट्र को बचाना है तो...












Click it and Unblock the Notifications