Aparna Yadav बोलीं- मैंने BJP को राष्ट्रवाद की वजह से चुना, अगर राष्ट्र को बचाना है तो...

लखनऊ, 23 जनवरी: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए महिला बिग्रेड को मैदान में उतार दिया है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुईं विधायक अदिति सिंह और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रहीं प्रियंका मौर्य ने लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी सरकार के कामों के बारे में बताया। यहां उन्‍होंने कहा क‍ि हमें अगर राष्ट्र को बचाना है तो 2022 में एक बार फ‍िर पूरे दमखम के साथ भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: Lucknow में Aparna Yadav ने BJP के लिए किया प्रचार | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
    UP election 2022 aparna yadav addreses press confrence in lucknow

    अपर्णा यादव ने क्या कहा?

    मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि मैंने बीजेपी को राष्ट्रवाद की वजह से चुना है। विचार आगे चलता है और उसके पीछे मनुष्य चलता है। मेरा मानना है कि मनुष्य नश्वर है, लेकिन विचार कभी मरता नहीं है। अपर्णा ने कहा, एक बार शंकराचार्य जी से पूछा गया कि जब मन में बहुत द्वंद हो, ऐसा समय आ जाए कि मन स्थिर ना हो तो समाज को क्या दिशा दे सकता है? तब उन्होंने कहा कि विचार औषधि है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वो पार्टी है, जिसने देश को बचाया है। मैं एक नए भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी के साथ बढ़ना चाहती हूं। मुझे इस नए भारत में सीएम योगी के साथ रंग भरने का अवसर मिले।

    BJP में शामिल होने के बाद मुलायम सिंह से लिया था आशीर्वाद

    बता दें, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हैं। अपर्णा यादव ने बीजेपी में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया। अपर्णा ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। अपर्णा यादव ने कहा था कि उनके लिए राष्ट्र का धर्म सबसे पहले और जरूरी है और इसलिए उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+