बदायूं की रैली में रेप पीड़िताओं का नाम किया उजागर कर फंसे ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने बदायूं की रैली में रेप पीड़िताओं का नाम किया उजागर, रैली में तीन बार रेप पीड़िताओं का नाम किया लोगों के सामने उजागर
बदायूं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-मुसलिमीन के मुखिया असदुद्दीन ने बदायूं में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते वह विवादों में घिर गए हैं। ओवैसी ने रैली को संबोधित करते हुए बदायूं में रेप पीड़िया का नाम उजागर कर दिया, उन्होंने एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए रेप पीड़िताओं का नाम लोगों के सामने ले लिया। महिला के साथ 2013 में मुजफ्फरनगर में दंगों के बाद कथित रूप से रेप किया गया था, जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा था।

सात रेप पीड़िताओं का नाम किया उजागर
जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने खालिद परवेज जोकि बदायूं सदर सीट से मैदान में हैं के लिए वोट अपील के दौरान कहा कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2013 में महिला के साथ मुजफ्फरनगर में रेप के बाद उसकी पीड़ा को लोगों के सामने रखा था जिसके बाद सात पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उस घटना का जिक्र करते हुए ओवैसी ने पीड़िता का नाम तीन बार लिया, उन्होंने कहा कि महिला के साथ उसके चार वर्ष के बेटे के सामने रेप किया गया।

मासूम के सामने हुआ रेप
ओवैसी ने कहा कि मासूम बच्चे का सामने महिला का रेप होता रहा और बच्चा बेहोश हो गया, रिपोर्ट के अनुसार अपराधियों ने महिला के बच्चे को बंदूक की नोक पर रखा और उसकी मां के साथ रेप किया गया, बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को इस बात की भी धमकी दी गई कि अगर उसने किसी की भी कोर्ट में पहचान की तो बच्चे को जान से मार दिया जाएगा। वहीं एक अन्य रेप पीड़िता के पति ने बताया कि उसे अभी तरह की कोई मदद नहीं मिली है।

क्या होगा प्रेशर कुकर और घी का
ओवैसी ने ना सिर्फ रेप पीड़िताओं का नाम लोगों के सामने उजागर किया बल्कि पीड़िता का भी नाम उजागर कर दिया जिसकी रेप के बाद मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन महिलाओं को इंसाफ नहीं दिला सके, वह लोगों से वायदे कर रहे हैं कि वह प्रेशर कुकर, घीर बाटेंगे, लेकिन इन चीजों का क्या मतलब जब वह महिलाओं को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते हैं।

ओवैसी की अजीबो-गरीब सफाई
वहीं जब ओवैसी से इस बाबत पूछा गया कि आपने रेप पीड़िताओं के नाम लोगों के सामने क्यों उजागर किया तो उन्होंने अलग ही तरह का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट को लोगों के सामने पढ़ा है, मैंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में रेप के मामलों में 200 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। ओवैसी ने कहा कि मैंने जो भी कहा वह रिपोर्ट में लिखा है और इन तथ्यों को कोई भी झुठला नहीं सकता है।












Click it and Unblock the Notifications