Aparna Yadav: 'कोई राजकुमारी तो कोई MP', ये हैं मुलायम खानदान की बहुएं, कहलाती हैं Beauty With Brain
Aparna Yadav-Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की एक सोशल पोस्ट ने इस वक्त सियासी गलियारों से लेकर न्यूज रूम तक तहलका मचा दिया है, उनकी पोस्ट में कहा गया है कि 'वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने जा रहे हैं, उन्होंने अपर्णा पर सेल्फिश और परिवार तोड़ने का आरोप लगाया है।'हालांकि इस पोस्ट की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, अब सभी को अपर्णा और प्रतीक यादव की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
lतो चलिए इसी बीच जानते हैं मुलायम सिंह यादव की खानदान बहुओं के बारे में, जो कि सुंदरता और स्टाइल में अभिनेत्रियो को भी मात दे देती हैं।

डिंपल यादव हैं Aparna Yadav की जिठानी
सबसे पहले बात मुलायम खानदान की बड़ी बहू और सांसद डिंपल यादव की, जो कि अखिलेश यादव की पत्नी हैं। देखने में बेहद ही खूबसूरत डिंपल मूलरूप से उत्तराखंड की हैं और शादी से पहले उनका सरनेम बिष्ट था, उनके पिता एससी रावत रिटायर्ड आर्मी कर्नल रहे हैं। अखिलेश और डिंपल की शादी लवमैरिज थी, जिससे इन्हें तीन बच्चे हैं।

अपर्णा यादव (Aparna Yadav) हैं छोटी बहू
तो वहीं अपर्णा भी वरिष्ठ पत्रकार और सूचना आयुक्त रहे अरविंद सिंह बिष्ट की पुत्री हैं ये मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। इस शादी से दोनों को एक बेटी है। दोनों की शादी नवंबर 2011 में 10 के अफेयर के बाद हुई थी।

राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी हैं शिवपाल की बहू
मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी राजघराने में हुई है, उनकी बीवी का नाम राजलक्ष्मी है जो कि राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी हैं,राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव भी विधायक रह चुके हैं, देखने में बहुत ज्यादा हसीन राजलक्ष्मी सियासत से फिलहाल दूर हैं।

Aparna Yadav हैं राजलक्ष्मी की सास
राजद प्रमुख लालू यादव की सबसे छोटी बेटी का नाम राजलक्ष्मी यादव भी मुलायम सिंह यादव के घर की बहू है। साल 1990 में जन्मी राजलक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है इसलिए अखिलेश यादव रिश्ते में राजलक्ष्मी के ससुर और उनकी पत्नी डिंपल यादव उनकी सास लगती हैं।

आर्यन यादव की शादी लद्दाख की सेरिंग से हुई है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंझले चाचा के दूसरे बेटे आर्यन यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली खूबसूरत सेरिंग से हुई है, जो कि पेशे से वकील हैं, उनके पिता रिंगजन अंगचुक लद्दाख में ठेकेदार हैं।
रिचा यादव
अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के बेटे अक्षय यादव की शादी रिचा यादव से हुई है जो कि पेशे से डॉक्टर हैं, फिलहाल वो राजनीति से दूर हैं।

प्रतीक यादव की पोस्ट ने काटा गदर
मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं।उसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए।वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है।अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है।मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी, और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई।












Click it and Unblock the Notifications