Aparna Yadav से तलाक को लेकर Prateek Yadav का यू-टर्न, दोनों फिर आए एक साथ, डाली नई पोस्ट
Prateek Yadav Aparna Yadav: उत्तर प्रदेश की सियासत के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार प्रतीक यादव और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव (Prateek Yadav and Aparna Yadav) के निजी रिश्तों को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपने तलाक की खबरों पर अचानक यू-टर्न लेते हुए सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
पिछले हफ्ते जहां इंस्टाग्राम पर आरोपों की बौछार और अलगाव की बातें सुर्खियां बटोर रही थीं, वहीं अब प्रतीक का बदला हुआ रुख एक नई कहानी बयां कर रहा है। 'चैंपियनों का परिवार' बताते हुए प्रतीक ने न केवल अपर्णा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की, बल्कि उन तमाम अटकलों पर भी विराम लगा दिया है जो यादव परिवार के इस हाई-प्रोफाइल रिश्ते के अंत की ओर इशारा कर रही थीं।

Prateek Yadav Latest Post: 'ऑल इज गुड', इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी
प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा, "All is Good", इसके साथ ही उन्होंने खुद को और अपने परिवार को एक "चैंपियनों का परिवार" बताया।
ये भी पढ़ें: Aparna Yadav Caste: किस जाति से हैं अपर्णा, अखिलेश यादव के भाई प्रतीक ने की थी इंटरकास्ट मैरिज, दे रहे तलाक?
प्रतीक के इस बदले हुए तेवर से यह साफ संकेत मिलता है कि उनके वैवाहिक जीवन में आया तूफान अब शांत हो चुका है और फिलहाल तलाक जैसा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
Prateek Yadav ने खुद डाला था तलाक वाला पोस्ट
इसके बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें प्रतीक कह रहे हैं कि 2026 के शुरुआत में उनका पत्नी अपर्णा के साथ बहुत भयानक टकराव हुआ था जिसके कारण उन्होंने अलगाव वाले वो 2 पोस्ट शेयर किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अपर्णा और उन्होंने मिलकर ये विवाद सुलझा लिया है। इस वीडियो पर उन्होंने 'Haters, go to hell' लिखा और कहा कि जिन्हें इस बात से दिक्कत हो रही वो भाड़ में जाएं।
भावुक शब्दों में दी सफाई, किया चुनौतियों का जिक्र
प्रतीक ने अपने पोस्ट में जीवन की चुनौतियों और व्यक्तिगत संघर्षों पर विस्तार से बात की। उन्होंने लिखा, "असली चैंपियन वही है जो अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी की परेशानियों से लड़कर आगे बढ़ता है।"
उन्होंने कहा कि जिंदगी की चुनौतियां ही इंसान की असली परीक्षा होती हैं। जो इन मुश्किलों से हार मानने के बजाय उनसे लड़कर बाहर निकलता है, वही वास्तविक विजेता कहलाता है।

Prateek Yadav ने अपर्णा पर लगाए थे गंभीर आरोप
इस ताजा पोस्ट ने इसलिए हलचल मचाई है क्योंकि कुछ दिन पहले प्रतीक के अकाउंट से की गई एक पोस्ट में अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। उस पोस्ट में कहा गया था कि वे जल्द ही तलाक लेंगे और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उस समय इस खबर ने न केवल सोशल मीडिया बल्कि यूपी के राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया था।
परिवार का दावा, पोस्ट प्रतीक ने नहीं लिखी थी
जब पिछले हफ्ते आरोपों वाली पोस्ट वायरल हुई, तब अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। हालांकि, उनके करीबी पारिवारिक सूत्रों ने दावा किया था कि वह विवादित पोस्ट प्रतीक यादव द्वारा नहीं लिखी गई थी और शायद अकाउंट के साथ कोई छेड़छाड़ हुई थी। अब प्रतीक ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने अपने वीडियो में बताया है कि वो पोस्ट उन्होंने खुद डाले थे।
Prateek Yadav Aparna Yadav: राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि
यादव परिवार की यह कलह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों का सीधा संबंध सत्ता के बड़े केंद्रों से है:
प्रतीक यादव: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के पुत्र हैं।
अपर्णा यादव: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और वर्तमान में भाजपा की कद्दावर नेता हैं। वे यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं। अपर्णा ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
Prateek Yadav Aparna Yadav Divorce: अटकलों पर फिलहाल विराम
प्रतीक के इस 'यू-टर्न' और सुलह भरे संदेश ने इंटरनेट पर चल रही तलाक की चर्चाओं को फिलहाल ठंडा कर दिया है। सोशल मीडिया पर समर्थक इस खबर को 'यादव परिवार की एकजुटता' के तौर पर देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अपर्णा और प्रतीक का तलाक होगा या नहीं? अब खुद Aparna Yadav ने किया खुलासा, बोलीं- 'साजिश हुई बेनकाब, अब...'
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications