अपर्णा और प्रतीक का तलाक होगा या नहीं? अब खुद Aparna Yadav ने किया खुलासा, बोलीं- 'साजिश हुई बेनकाब, अब...'
Aparna yadav Prateek Yadav: राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक जिस खबर ने बीते कुछ दिनों से हलचल मचा रखी थी, उस पर अब खुद अपर्णा यादव ने खुलकर बात की है। भाजपा नेता और समाजवादी परिवार से जुड़ीं अपर्णा यादव ने साफ कर दिया है कि उनके और उनके पति प्रतीक यादव के बीच तलाक जैसी कोई स्थिति नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका मकसद उनकी छवि खराब करना और पारिवारिक व राजनीतिक जीवन में अस्थिरता पैदा करना था। अपर्णा यादव ने कहा कि उनके पति ये रिश्ता तोड़ना नहीं चाहते हैं। समय आने पर बताया जाएगा कि ये सब किसने और क्यों किया है।

तलाक की खबरों पर पहली बार खुलकर बोलीं अपर्णा यादव
आज तक से खास बातचीत में अपर्णा यादव ने कहा कि उनके पति प्रतीक यादव और पूरा परिवार पूरी तरह ठीक है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई गई तलाक की खबरें झूठी हैं और इन्हें जानबूझकर हवा दी गई। अपर्णा यादव का कहना है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि वह राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर आगे बढ़ें, इसलिए निजी रिश्तों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें फैलाकर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं। अपर्णा यादव के मुताबिक जब कोई महिला मजबूती से अपने मुद्दों पर खड़ी होती है, तो उसे कमजोर करने के लिए निजी जीवन को हथियार बनाया जाता है।
पति से तलाक की अफवाह पर अपर्णा यादवा का पूरा बयान?
अपर्णा यादव ने कहा,
''कुछ लोग बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि उनका पारिवारिक रिश्ता मजबूत रहें। जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, जिससे हम मानसिक दबाव में आएं और परेशान रहें। मुझे राजनीति और सार्वजनिक जीवन से पीछे हटने पर मजबूर किया जा रहा है। ये सिर्फ मेरे और मेरे पति का मामला नहीं हैं, , बल्कि इसके पीछे राजनीतिक और सामाजिक दोनों तरह के कारण हैं। मेरा राजनीति में एक्टिव रहना, अपने मुद्दों पर मजबूती से खड़े होना, कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई है। ये कोई नई बात नहीं है, जब आप किसी के दबाव में नहीं आते, तो आपको बदनाम करने की कोशिश की जाती है। मेरे और मेरे पति के बीच सबकुछ बिल्कुठ ठीक है...हम दोनों साथ हैं और अलग नहीं हो रहे हैं। जिन्होंने भी मेरे पति और मेरे खिलाफ साजिश रची है, उनकी पहचान हो चुकी है, वक्त आने पर लोगों को सार्वजनिक रूप से सामने लाया जाएगा।''
इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा था पूरा बवाल
इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई। इस पोस्ट में अपर्णा यादव से अलग होने और तलाक की बात कही गई थी। पोस्ट में अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने और सिर्फ प्रसिद्धि व प्रभाव हासिल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। भाषा इतनी तीखी थी कि देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई।

हालांकि अपर्णा यादव ने अब साफ संकेत दिए हैं कि इस पोस्ट के पीछे साजिश थी। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियों का मकसद सिर्फ बदनाम करना था, सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं था।
साजिश करने वालों की पहचान हो चुकी है
अपर्णा यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि जो लोग इस पूरे विवाद के पीछे हैं, उनकी पहचान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इन लोगों को सार्वजनिक रूप से सामने लाया जाएगा। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ है कि मामला सिर्फ निजी नहीं बल्कि योजनाबद्ध है।
अपर्णा यादव ने कहा कि वह मानसिक रूप से मजबूत हैं और किसी भी तरह के दबाव या डर में आने वाली नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग गलतफहमी में हैं कि अफवाहों के जरिए उन्हें कमजोर किया जा सकता है।

राजनीतिक सक्रियता बनी निशाना बनने की वजह
बातचीत के दौरान अपर्णा यादव ने संकेत दिया कि उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता भी इस साजिश की एक बड़ी वजह है। उन्होंने केजीएमयू धर्मांतरण मामले का जिक्र करते हुए बताया कि उस केस में पीड़िता की पैरवी करने के बाद ही महिला आयोग में उनके बयान दर्ज हुए थे। उनके मुताबिक इस मामले में उनकी भूमिका के बाद कुछ ताकतें उनके खिलाफ सक्रिय हो गईं।
इसके अलावा मुंबई चुनावों में उनकी सक्रिय भागीदारी और पार्टी की बड़ी जीत के बाद भी विरोधियों की नाराजगी बढ़ी। अपर्णा यादव का मानना है कि राजनीतिक रूप से प्रभावी होने के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहना कई लोगों को असहज करता है।

अपर्णा यादव बोलीं- 'यह तरीका नया नहीं है'
अपर्णा यादव ने कहा कि जब आप किसी के दबाव में नहीं आते, तो आपको बदनाम करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने साफ कहा कि यह तरीका नया नहीं है और पहले भी कई नेताओं के साथ ऐसा हो चुका है। उनका कहना है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहें और इसी वजह से जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाई जाती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़े।
अपर्णा यादव की तलाक की अफवाहों पर विराम
अपर्णा यादव के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि उनके और प्रतीक यादव के रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही तमाम अटकलें बेबुनियाद हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न तो वह पीछे हटेंगी और न ही किसी साजिश से डरेंगी। उनका कहना है कि सच सामने आएगा और जो लोग पर्दे के पीछे हैं, उन्हें बेनकाब किया जाएगा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications