Aparna Yadav Caste: किस जाति से हैं अपर्णा, अखिलेश यादव के भाई प्रतीक ने की थी इंटरकास्ट मैरिज, दे रहे तलाक?
Aparna Yadav Caste: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में 19 जनवरी को आई एक खबर ने तहलका मचा दिया है। भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी को तलाक देने का ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए किया है। सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव और बहू अपर्णा यादव के 13 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते के टूटने की खबरों के बाद अपर्णा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं मुलायम यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव की जाति क्या है?

याद रहे मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की नेता और महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और समाजवादी पार्टी की मुखर आलोचक रही हैं। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर अपर्णा यादव ने लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर सबको हैरान कर दिया था।

प्रतीक यादव ने लिखी ये पोस्ट
वहीं अब इनके पति प्रतीक यादव ने अब पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें परिवार तोड़ने वाला और रिश्तों को तबाह करने वाला बताया है। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट(@iamprateekyadav) पर लिखा, "मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। इसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है....इसके साथ ही मानसिक हालत खराब करने वाला बताया है।

हालांकि इस मुद्दें पर अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है लेकिन उनके भाई ने इसे फर्जी पोस्ट बताया है।

अपर्णा यादव की जाति क्या है?
अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। लखनऊ की रहने वाली अपर्णा यादव के परिवार का नाता उत्तराखंड से है। अपर्णा की जाति की बात करे तो अपने मायके से अपर्णा यादव, बिष्ट पहाड़ी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। पिता अरविंद सिंह बिष्ट पेशे से पत्रकार हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार के समय सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट सरकारी अधिकारी रही हैं। अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की इंटरकास्ट मैरिज है।

सीएम योगी से अपर्णा यादव का क्या है रिश्ता?
दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना मुंह बोला भाई मानती हैं। हर रक्षाबंधन में सीएम योगी को राखी बांधती हैं। याद रहे सीएम योगी का जन्म उत्तराखंड के राजपूत परिवार में हुआ है।
क्या करते हैं अपर्णा यादव के पति? कैसे हुई दोनों की मुलाकात
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर एक सफल व्यवसायी हैं और फिटनेस के शौकीन माने जाते हैं। प्रतीक की अपर्णा यादव की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ प्रतीक यादव अपर्णा से प्रेम करने लगे और परिवारों की सहमति से साल 2010 में दोनों की सगाई हुई और 2011 में उनकी शादी हुई। अपर्णा और प्रतीक की दो प्यारी सी बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications