Aparna Yadav Kids: शादी के 14 साल-अब Prateek Yadav के दिल में तलाक की बात? क्या करती हैं पिता की परियां?
Aparna Yadav Kids: उत्तर प्रदेश की यादव परिवार की सियासत में एक बार फिर तलाक और पारिवारिक विवाद की खबर ने हलचल मचा दी है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे बेटे व अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने 19 जनवरी 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विस्फोटक पोस्ट डालकर पत्नी अपर्णा यादव (बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष) से तलाक की घोषणा कर दी।
पोस्ट में अपर्णा को 'स्वार्थी', 'परिवार नाशक' और 'फेमस होने की भूखी' बताते हुए प्रतीक ने लिखा कि वे जल्द से जल्द तलाक लेना चाहते हैं, क्योंकि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने खुद को मानसिक रूप से खराब हालत में बताया और अपर्णा को 'खराब आत्मा' कहा।

लेकिन इस पोस्ट ने जैसे ही सुर्खियां बटोरीं, अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने दावा किया कि यह पोस्ट फर्जी है और प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। अमन ने मीडिया से कहा कि प्रतीक ने कभी भी सार्वजनिक रूप से तलाक की कोई बात नहीं की और यह पोस्ट किसी दुश्मन की साजिश है। अपर्णा के पर्सनल असिस्टेंट हिमांशु राय ने भी पोस्ट को फेक करार दिया। इस बीच, यादव परिवार के इस विवाद ने सभी का ध्यान प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी और उनके बच्चों पर केंद्रित कर दिया है। आखिर शादी के 14 साल बाद क्या हुआ कि तलाक की बात आई? और बच्चे इस सबके बीच कहां हैं?
Prateek Yadav-Aparna Yadav Love Story: ईमेल पर लिखे प्रतीक ने अपर्णा को लंबे-लंबे प्रेम पत्र!

अपर्णा यादव (मूल नाम अपर्णा बिष्ट) और प्रतीक यादव की मुलाकात लखनऊ में स्कूल-कॉलेज के कार्यक्रमों में हुई थी। दोनों के कॉमन फ्रेंड्स थे, जिससे दोस्ती शुरू हुई। अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में उन्हें पता ही नहीं था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। 2001 में एक बर्थडे पार्टी में प्रतीक ने अपर्णा से उनका ईमेल एड्रेस मांगा (उस समय मोबाइल कम थे)। ईमेल के जरिए ही प्यार बढ़ा और दोनों ने 8 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया।
सितंबर 2010 में सगाई के बाद नवंबर 2011 में शादी हुई, जो काफी ग्रैंड थी। यह सैफई (इटावा) में हुई, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए। अपर्णा उत्तराखंड के थाकुर समुदाय से हैं, जबकि प्रतीक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल थे। अपर्णा ने बताया कि ईमेल से शुरू हुआ प्यार धीरे-धीरे गहरा हुआ और परिवार की पूरी रजामंदी से शादी हुई।

Aparna Yadav Children: बेटी प्रथमा यादव, पिता की राह पर?
प्रतीक और अपर्णा यादव की दो बेटियां है। बडी का नाम प्रथमा यादव, जिसका जन्म 20 मार्च 2014 को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुआ था। दूसरी छोटी बेटी प्रतीक्षा यादव है। फरवरी 2015 में उन्होंने प्रथमा का पहला जन्मदिन ग्रैंड तरीके से मनाया, जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए। अब 2026 में प्रथमा की उम्र करीब 11-12 साल है।
प्रतीक यादव, जो खुद बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस के शौकीन हैं, उन्हीं की राह पर बडी बेटी प्रथमा नजर आती है। अक्सर प्रतीक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रथमा के भी जिम और एक्सरसाइज के वीडियो शेयर करते हैं। फरवरी 2025 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रथमा का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा, 'जैसा बाप वैसी बेटी! 50 किलो X 10 रेप्स, बहुत आसान!' यह दिखाता है कि प्रथमा पिता की तरह फिटनेस में रुचि रखती हैं।
Aparna Yadav Profile: राजनीति से लेकर संगीत तक

अपर्णा यादव यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स हैं। वे क्लासिकल सिंगर भी हैं। राजनीति में पहले समाजवादी पार्टी से जुड़ीं, 2017 में लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। बाद में बीजेपी में शामिल हुईं और अब UP राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। उनकी NGO 'B-Aware' भी सामाजिक कार्य करती है।
Prateek Yadav : बिजनेस और फिटनेस का शौक
प्रतीक यादव रियल एस्टेट डेवलपर हैं और फिटनेस/पर्सनल ट्रेनिंग बिजनेस में सक्रिय हैं। वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। परिवार में वे कम राजनीतिक दिखते हैं, लेकिन फिटनेस के प्रति पैशन रखते हैं।

अब क्या? विवाद का असर और आगे की संभावना
प्रतीक के पोस्ट ने यादव परिवार में तनाव बढ़ा दिया है। अपर्णा पक्ष इसे हैकिंग बता रहा है, जबकि पोस्ट वायरल हो चुका है। अगर अकाउंट हैक हुआ था तो पुलिस जांच हो सकती है। यह मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना है, क्योंकि अपर्णा बीजेपी में हैं और प्रतीक यादव परिवार से जुड़े हैं। शादी के 14 साल बाद ऐसा विवाद सामने आना परिवार के लिए चुनौती है। फिलहाल, दोनों पक्षों से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस जारी है।












Click it and Unblock the Notifications