Aparna Yadav Divorce: मुलायम के सगे बेटे नहीं हैं Prateek Yadav! कौन थीं साधना गुप्ता? 23 साल पहले खुला था राज
Aparna Yadav, Prateek Yadav Story: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने अपनी सोशल पोस्ट में लिखा है कि वो अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपर्णा को 'स्वार्थी महिला' तक कह दिया है, हालांकि उनकी पोस्ट की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आपको बता दें कि प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं और राजनीति से काफी दूर रहना पसंद करते हैं, कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि मुलायम नहीं चाहते थे कि 'साधना गुप्ता और प्रतीक राजनीति में आए।'

मालूम हो कि मुलायम सिंह की पहली शादी 18 साल में मालती सिंह से हुई थी। इस शादी से दोनों की एक संतान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हैं। मालती सिंह को अस्थमा की बीमारी थी और इसी के चलते साल 2000 में उनका देहांत हुआ था, इसके बाद साल 2003 में मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता से शादी की थी।

कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट में सामने आया था Prateek Yadav का सच!
लेकिन आय से अधिक संपत्ति केस में जो स्टेटस रिपोर्ट उनकी ओर से कोर्ट में जमा की गई थी उसके मुताबिक प्रतीक यादव सपा संस्थापक के बेटे नहीं है। प्रतीक, साधना और चंद्र प्रकाश गुप्ता के बेटे हैं और मुलायम सिंह उनके अभिभावक थे, हालांकि इस बारे में यादव खानदान ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया लेकिन साल 2016 में जब शिवपाल यादव और अखिलेश यादव का झगड़ा लोगों के के सामने आया था, तब ये बात निकलकर सामने आई थी।

साधना गुप्ता की पहली शादी बिजनेसमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता से हुई थी
दरअसल मुलायम सिंह की तरह साधना गुप्ता की भी उनसे दूसरी शादी थी, उनकी पहली शादी फर्रूखाबाद के एक बिजनेसमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता से साल 4 जुलाई 1986 को हुई थी और 7 जुलाई 1987 को प्रतीक यादव का जन्म हुआ था लेकिन साल 1990 में ये शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया।

साल 2022 में हुआ Prateek Yadav की मां का निधन
हालांकि मुलायम सिंह यादव की तरह साधना गुप्ता भी अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनका निधन भी साल 2022 में हो गया था और हमेशा यही कहा जाता रहा है कि प्रतीक यादव मुलायम और साधना सिंह के बेटे और यादव खानदान के दूसरे पुत्र हैं।
क्या करते हैं Prateek Yadav?
मालूम हो कि लखनऊ के सिटी मान्टेसरी से पढ़ाई करने के बाद प्रतीक यादव ने अपनी उच्च शिक्षा ब्रिटेन से प्राप्त की। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications