यूपी पुलिस ने की शर्मनाक हरकत, घायल व्यक्ति के मुंह में दिया कच्चा मांस
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। यूपी पुलिस का ऐक ऐसा ही शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि कैसे एक पुलिस वाले ने मांस से भरी बोरी को पकड़ रखा है। साथ ही वहां मौजूद घायल व्यक्ति बोरी के अंदर मुंह डालकर कच्चा मांस निकाल रहा है। घायल शख्स ऐसा अपनी मर्जी से नही कर रहा है बल्कि उसको पुलिस और जनता ने ऐसा करने पर मजबूर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद फिलहाल पुलिस विभाग ने मामले मे चुप्पी साध ली है।

घटना थाना निगोही के ग्राम नेकपुर बिलन्दपुर गांव की है। ये घटना पांच दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो आज वायरल हुआ है। दरअसलग्रामिणों ने रात मे गांव मे कुछ बोरी ले जा रहे एक शख्स को देख लिया था। शक होने पर ग्रामिणों ने शख्स को पकड़ा तो बोरी से मांस के टूकड़े बरामद हुए। गुस्साएं ग्रामिणों ने गौ मांस के शक मे युवक को पहले तो जमकर पीटा उसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस तो ग्रामीण लोगों से दो कदम आगे ही निकली। पुलिसकर्मियों ने खुद बोरी को पकड़ा और उस युवक को कच्चा मांस मुंह से निकालने के लिए मजबूर कर दिया। वायरल वीडियो मे आप देख सकते है कि घायल हालत मे युवक अपने मुंह से कच्चा मांस का टुकड़ा बोरी से बाहर निकाल रहा है और पुलिस शर्मनाक वीडियो बनवाती रही। फिलहाल अब जब वीडियो वायरल हुआ तो मीडिया से पुलिस के अधिकारी अपना मुंह छिपाते फिर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कोई भी अधिकारी मीडिया के कैमरे पर आने को राजी नहीं है। कोई अधिकारी फोन नही उठा रहा तो कोई अधिकारी फोन काट रहा है। कुल मिलाकर पुलिस के अधिकारी मामले को दबाने मे जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications