Viral Video: छात्र से लगवाई उठक-बैठक तो गुस्सा गया पिता, प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर टीचर को पीटा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक स्कूल टीचर द्वारा बच्चे से उठक-बैठक कराने पर बवाल हो गया। बच्चे के गुस्साए पिता ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल ऑफिस में टीचर की जमकर पिटाई कर दी। वहीं यह घटना प्रिंसिपल ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि पूरा मामला कानपुर के हनुमंत विहार के नौबस्ता में स्तिथ साउथ सिटी मॉडल स्कूल का है। यहां इलाके के ही रहने वाले अजय अग्निहोत्री का बेटा ईशांत 7वीं में पढ़ता है। आरोप है कि शिक्षक आकाश यादव ने होमवर्क पूरा न होने पर छात्र को पनिशमेंट के दौरान उठक-बैठक कराई थी। छात्र ने मामले की जानकारी अपने पिता को दी, तो वह गुस्सा हो गए।

angry Father of student beats teacher in principal office in kanpur cctv went viral

इसके बाद गुस्साए पिता ने अपने 6-7 दोस्तों को इखट्टा किया और स्कूल पहुंच गया। इस दौरान टीचर प्रिंसिपल ऑफिस में ही बैठा था। अजय ने वहां पहुंचते ही टीचर को खींच लिया और जमकर पीटने लगा। अजय ने जमीन पर गिराकर शिक्षक को लात-घूसों से जमकर पीटा। वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक शख्स को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मगर वह टीचर पर लात-घूसे बरसा रहा है।

उधर, स्कूल के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड ने कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षक को बचाया और हनुमंत विहार थाने पर सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालत को संभाला। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि हनुमंत विहार थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Viral Video: छात्र से लगवाई उठक-बैठक तो गुस्सा गया पिता, प्रिंसिपल ऑफिस में घुसकर टीचर को पीटा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+