VIDEO: अब सुनेंगे योगी! 'महिलाओं के बाल खींच रही है यूपी पुलिस...'
इन लोगों ने अपनी मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने इनकी मांगें ना सुनकर इन्हें नजरअंदाज किया और यूपी पुलिस ने इन पर बड़ी बेरहमी से लाठियां भांजी।
इटावा। उत्तर प्रदेश की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया। आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से लाठी चार्ज किया गया, उससे इटावा जिले की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मे गुस्सा है। वंदना अग्निहोत्री की अगुवाई में जिले की आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इटावा मुख्यालय पर आकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बड़ी बेरहमी से लाठियां भांजी। इसके विरोध में इटावा आंगनबाड़ी जिलाध्यक्ष वंदना अग्निहोत्री की अगुवाई में मुख्यालय पर धरना दिया।
ये था मामला?
इन लोगों ने अपनी मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया था, लेकिन सरकार ने इनकी मांगें ना सुनकर इन्हें नजरअंदाज किया और यूपी पुलिस ने इन पर बड़ी बेरहमी से लाठियां भांजी। पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई से कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गए। कई कार्यकर्ताओं के पुलिस ने बाल तक खींचे।

वहीं आगनबाड़ी कार्यकर्ता वंदना अग्निहोत्री ने बताया कि हम इटावा में इसलिए आए हैं कि हमारी बहनों पर जिस तरह से लाठियां भांजी गईं और उनके बाल खींचे गए, क्या हम अपने हक के लिए नहीं लड़ सकते हैं? हम सब लोग अपनी बात कहने के लिए गए थे। हम लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। वहीं वंदना अग्निहोत्री ने बताया कि अगर सरकार के द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो हम लोग आगामी 25 तारीख को लखनऊ विधानसभा का घेराव करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications