अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का एंट्रेंस रिजल्ट जारी, यहां देखें
इलाहाबाद। देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) है। एएमयू में नये सत्र के दाखिले के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। अभ्यार्थी www.amu.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके अंकों के आधार पर ही निर्धारित मेरिट पर एडमिशन मिलेगा। एडमीशन के लिये काउंसिलिंग 21 जुलाई से प्रारम्भ होगी।

ऐसे देखे रिजल्ट
सबसे पहले आप एएमयू की एंट्रेंस परीक्षा से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट www.amucontrollerexams.com पर जाएं। यहां आपको एडमीशन वाले कॉलम में जनरल एडमिशन 2018-19 का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर नया लिंक रिजल्ट एडमिशन टेस्ट का आयेगा। इस लिंक को खोले आपके सामने 2018-19 सत्र के एडमीशन टेस्ट का पूरा रिजल्ट खुल जायेगा। नीचे दिये गये दोनो लिंक का इस्तेमाल कर आप सीधे रिजल्ट देख सकते हैं।
लिंक - http://www.amucontrollerexams.com/admissions_ga.html
लिंक - http://www.amucontrollerexams.com/testres.php












Click it and Unblock the Notifications