मेरठ में अमित शाह करेंगे 4 किलोमीटर की पदयात्रा
अमित शाह मेरठ में करेंगे चार किलोमीटर की पदयात्रा, दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित, लोगों से भाजपा के लिए करेंगे वोट अपील
आगरा। उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान के लिए तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर चुके हैं। प्रथम चरण का मतदान पश्चिमी यूपी में होना है इसके लिए एक तरफ जहां कांग्रेस और सपा की ओर से अखिलेश और राहुल आज रोड शो करेंगे तो दूसरी तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज मेरठ में चार किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलेंगे और भाजपा को वोट देने की अपील करेंगे। इस पद यात्रा के दौरान अमित शाह के साथ तमाम भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।

मेरठ में पदयात्रा से पहले अमित शाह तमाम पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और शनिवार को पीएम मोदी की होने वाली रैली के बारे में भी चर्चा की जाएगी। अमित शाह पद यात्रा के बाद दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। शाह की चार किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान शाह लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे। इस पदयात्रा के लिए शाह सुबह 9.40 बजे परतापुर हवाई पट्टी पहुंचें, जिसके बाद 10 बजे वह पुरानी दिल्ली चुंगी पर रोड जाएंगे और यहीं से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की।
इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव: मुजफ्फरनगर रैली में दंगों पर बोलने से बचते दिखे अखिलेश, मोदी सरकार रही निशाने पर
शाह की पदयात्रा पुरानी दिल्ली चुंगी से शुरु होकर शारदा रोड से होते हुए घंटाघर पर खत्म होगी। घंटाघर से शाह का काफिला होटल जाएगा और वहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। होटल में शाह भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, उम्मीदवारों व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के बाद शाह पिलखुआ के धौलाना और खुर्जा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान शाह तमाम उन मुद्दों को उठा सकते हैं जिनसे हिंदु वोटों को एकजुट किया जा सके। नोटबंदी के बाद जिस तरह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि शाह व्यापारी वर्ग को शहर में रोड शो के जरिए संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे और भाजपा के लिए वोट अपील करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications