बेतहाशा भागती रोडवेज बस ने छीन ली दो सगे भाइयों की जान, एक की हफ्तेभर पहले हुई थी शादी

अमेठी। यहां मुसाफिरखाना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से गंभीर हालत में अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गाजनपुर निवासी मनमोहन तिवारी के पुत्र दयानंद तिवारी (29) व दयावंत तिवारी (23) अपने रिश्तेदार अजय शुक्ला पुत्र वासुदेव शुक्ला निवासी मिल्कीपुर के साथ बाइक से बाजार आ रहे थे। पावर हाउस के समीप वे पहुंचे ही थे कि सुल्तानपुर डिपो की लोहिया ग्रामीण सेवा रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सगे भाई दयानंद तिवारी और दयावंत तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार अजय शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से गंभीर हालत में अजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि दयावंत तिवारी की बीते 19 अप्रैल को ही शादी हुई थी और आज भोजरौट की पूजा थी। जिसके लिए दोनों भाई सामान खरीदने कस्बा बाजार आ रहे थे। सगे भाइयों की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर में दो मौत हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+