अमेठी:गायत्री प्रजापति ने कहा, मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं अमित शाह

अमेठी। यूपी सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अमित शाह उनकी हत्या करवाने की साजिश कर रहे हैं। विवादित मंत्री ने कहा कि वो एक प्रजापति है इसलिए उनको मारने की साजिश की जा रही है।

अमेठी: सपा मंत्री गायत्री प्रजापति ने कहा, मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं अमित शाह
ये भी पढ़ें: सपा प्रवक्ता ने पीएम मोदी और अमित शाह को आतंकवादी बताया

आखिर ये है पूरा मामाला
गौरतलब है कि हाल ही में मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन पुलिस ने अभी इसी मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, गायत्री प्रजापति अपनी चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। बता दें कि गायत्री पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

चुनावी भाषण में मोदी और शिवराज गायत्री को रख चुके हैं निशाने पर
दरअसल, गायत्री प्रजापति ने अमित शाह और बीजेपी पर अपनी हत्या की साजिश रचने की बात कही है। गायत्री का मानना है कि फतेहपुर में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका नाम लेते हुए अखिलेश सरकार पर हमला किया था। वहीं सोनभद्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रजापति को सरेआम फांसी देने की मांग कर डाली थी। इसी क्रम में सोमवार को खुद पर लगे रहे आरोपों का जवाब देते हुए गायत्री प्रजापति ने कहा कि बीजेपी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी हत्या करवाना चाह रहे हैं। ये भी पढ़ें: 'प्रधानमंत्री जी गंगा मैया की कसम खाइए कि यूपी में बिजली आ रही कि नहीं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+