विदेशी युवक को हुआ दिल्ली की लड़की से प्यार,बात बिगड़ी तो पुलिस से बोला आरोपी अरेस्ट मी

मथुरा। यूपी के वृंदावन में विदेशी युवक द्वारा एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सोसायटी पहुंची पुलिस ने जब विदेशी युवक से जानकारी लेना चाही तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। अमेरिका के रहने वाले इस शख्स ने इस कदर हंगामा किया कि उसको काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि माइक अक्सर अपनी महिल मित्र से मिलने वृंदावन आता है। यहां कई दिनों तक रुकता है।

american boy beats delhi girl in vrindavan then showed knife to police

वृंदावन की श्री कृष्ण शरणम् सोसायटी में हाथ मे चाकू लेकर पुलिस से उलझता यह युवक है। अमेरिका में रहने वाले इस शख्स का नाम है माइक जेम्स। दरअसल माइक जेम्स ने फेसबुक के जरिए डेढ़ साल पहले दिल्ली की रहने वाली युवती से प्रेम संबध बनाए और शादी करने का झांसा देता रहा। वह महिला कुछ सालों से वृंदावन में रह रही है। माइक अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए अक्सर वृंदावन आता रहता है। गुरुवार को जब युवती ने शादी के लिए दवाव बनाया तो माइक हमलावर हो गया और उसने चाकू की नोंक पर युवती को धमकाना शुरू कर दिया।

american boy beats delhi girl in vrindavan then showed knife to police

इस बात की शिकायत युवती ने पुलिस से की जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जेम्स से बात करने की कोशिश की तो वह पुलिस से भी उलझ गया और चाकू हाथ में लेकर पुलिस को भी धमकाता रहा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे काबू किया और उसे थाने ले गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अमेरिकी नागरिक माइकल को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें- विवेक तिवारी की पत्नी को मिला ज्वाइनिंग लेटर, जाने किस पद पर मिली नियुक्ति ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+