रोड शो में 10 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस, राहुल ने हटवाई भीड़
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के दौरान एंबुलेंस करीब 10 मिनट तक रुकी रही। भारी भीड़ और जाम के कारण ड्राइवर उसे निकाल नहीं पा रहा था।

इस दौरान रोड शो को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और रोड शो में शामिल लोगों से एंबुलेस को रास्ता देने की अपील की। जिसके बाद एंबुलेंस को रास्ता मिला और आगे जा सकी।
बता दें कि राहुल गांधी देवरिया से दिल्ली तक की किसान यात्रा के दौरान आज अयोध्या-फैजाबाद में है। उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर दर्शन किए और मंदिर के महंत ज्ञानदास से भी मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications