7 साल की बच्ची से झाड़ी में 5 साल के दो जुड़वा बच्चों ने की अश्लील हरकत! चौंक गई पुलिस

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान है। यहां दो नन्हे बच्चों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस बात का पता चलने पर जुड़वा बच्चों के परिजन दोनों बच्चों को लेकर सीओ ऑफिस पहुंचे। सीओ के न मिलने पर जुड़वा बच्चों के परिजनों ने एसपी सिटी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Allegations on twins children for molesting a girl in Shahjahanpur

मामला शाहजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि आईजीआरएस पर एक शिकायत मिली थी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों जुड़वा बच्चों को पेश होने के लिए कहा था। वहीं, दूसरी तरफ जुड़वा बच्चों के पिता ने बताया कि वह ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। उन्हें पुलिसकर्मियों से जानकारी मिली कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनके जुड़वा बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्चों के पिता ने बताया कि उनके दोनों बेटे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ते हैं, जबकि पड़ोस में रहने वाले युवक की 7 वर्षीय बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है।

पड़ोस युवक ने दोनों जुड़वा बच्चों पर अपनी बेटी के साथ खेत में ले जाकर चार घंटे तक छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसलिए सोमवार को वह अपने दोनों बच्चों के साथ सीओ बलदेव सिंह के ऑफिस में पेश हुआ। लेकिन सीओ के न मिलने पर पीड़ित पिता ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल एसपी सिटी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+