छोटे भाई ने बिना पूछे पहन ली जींस तो बड़े भाई ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
इलाहाबाद। आपने अभी तक संपत्ति या फिर रुपयों के लिए रिश्तों कत्ल होते देखा होगा, लेकिन इलाहाबाद से रिश्तों के खून का एक ऐसा मामला सामने गया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि क्योंकि उसने उसकी जींस पहन ली थी। जींस पहनने गुस्साए बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से घोंपकर नृशंश हत्या कर दी। हत्या के बाद से ही बड़ा भाई मौके से फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल रही है।

भाई द्वारा बाई की हत्या किए जाने का मामला इलाहाबाद के थरवई इलाके का है। मामले में मीडिया से बात करते हुए इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। छोटे भाई सुरेंद्र को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके से आलाकत्ल बरामद कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।
मामले में सुरेंद्र के घरवालों ने बताया कि छोटे भाई सुरेंद्र ने बड़े भाई राजेंद्र की जींस बिना उससे पूछे पहन ली थी। इस बात पर दोनों की भीषण लड़ाई हुई जिसके बाद राजेंद्र ने छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। जिससे सुरेंद्र की हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घर के एक सदस्य का कहना है कि उसे अभी तक इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि इतनी छोटी सी बात के लिए एक भाई ने भाई की हत्या कर दी।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications