पुलिस कस्टडी में पिता की मौत के बाद सड़क पर बैठ गईं बेटियां, लगाए गंभीर आरोप
संत रविदास नगर। यूपी के भदोही जिले में गोपीगंज कोतवाली में शुक्रवार को हुई रामजी मिश्रा की मौत के मामले ने आज तूल पकड़ लिया। रामजी की बेटियां सड़क पर बैठ गईं, उनके साथ परिजन व ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए। चक्काजाम होते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन दोनों बेटियां सड़क से हटने को तैयार नहीं थी। जाम बढ़ने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ कोई तितर-बितर करने का प्रयास किया तो मामला और बिगड़ गया। दोनों बेटियां सड़क पर ही लेट गईं। आक्रोशित परिजन पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसी तरह चक्काजाम खुलवाया गया तो आवागमन सुचारू हो सका।

क्या है मामला
गोपीगंज नगर स्थित फूलबाग निवासी अशोक मिश्र और रामजी मिश्र दो सगे भाइयों के बीच शुक्रवार को शौचालय को लेकर विवाद हुआ था। कोतवाली में दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो वहीं पर रामजी बेहोश होकर गिर पड़े। अचानक थाने में हड़कंप मचा और उन्हे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी मामले में आज रामजी मिश्र की तीन बेटियां इंसाफ मांगने सड़क पर बैठ गई और ग्रामीणों ने परिजनों संग सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
बेटी बोली पुलिस ने किया टॉर्चर
भदोही ज्ञानपुर मार्ग पर इंसाफ मांगने के लिए सड़क पर बैठी रामजी मिश्रा की बेटी दीपाली ने सीधे-सीधे पुलिस पर आरोप लगाया और कहा परिवार में दंबंगई झेलने के बाद उसके पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने बजाय उनकी बात सुनने के उन्हे टॉर्चर किया। जिससे उनकी मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications