'हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं, केवल धोखा है' कहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या पहले दे चुके हैं ये विवादित बयान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) ने ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह हिंदू धर्म के बारे में विवादित टिप्पणी है। मौर्या ने कहा कि हिंदू नाम का कोई धर्म ही नहीं है... ये बयान देकर एक बार फिर मौर्या भाजपा के अलावा लोगों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब मौर्या ने विवादित बयान दिया है इससे पहले कई बार ऐसे ही विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं।

सपा में शामिल होते ही मौर्या के बदल गए थे सुर
जनता दल से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या सपा से पहले भाजपा और उसके पहले बसपा में थे। मौर्या बसपा से चार विधायक रहे और एक बार एमएलसी बने थे। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ सपा ज्वाइन की थी। जब तक भाजपा में थे तब हिंदुत्व लगाते रहे लेकिन सपा ज्वाइन करते उनके सुर बदल गए। इस बार तो मौर्या ने हिंदू धर्म को लेकर ऐसा बयान देकर सारी हदें ही पार कर दी है।
'हिंदू धर्म केवल धोखा है'
मौर्या ने इस बार कहा है कि "ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है..."।
'कोई सबसे बड़ा धर्मग्रंथ नहीं कोई नहीं है'
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने इससे पहले धर्म को लेकर एक बार और टिप्पणी की थी जिसमें मौर्या ने कहा था हमारे लिए कोई सबसे बड़ा धर्मग्रंथ नहीं कोई नहीं है। हमारे लिए सबसे बड़ी और आदरणीय पुस्तक भारतीय संविधान है इसके अलावा कोई भी नहीं है। मौर्या ने कहा था आजादी के 75 साल बाद जातियां सिर चढ़ कर बोल रही है। जिन्होंने पूरे समाज को बाट दिया है।
चंद्रयान-3 के लैडिंग प्वॉइंट शिवशक्ति नाम पर बोली थी ये बात
वहीं पिछले हफ्ते जब पूरा देश चंद्रयान-3 को लेकर जश्न मना रहा था। उस समय चंद्रयान लैंडिग स्थल शिवशक्ति नाम पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने विवादित बयान दिया था। मौर्या ने कहा था चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग का पीएम मोदी ने नाम शिवशक्ति रखकर वैज्ञानिकों अपमान किया है। यदि उस स्थान का नामकरण करना है तो किसी महान वैज्ञानिक विक्रम साराभाई या एपीजे अब्दुल कलाम या इसरो के किसी वैज्ञानिक के नाम पर उस स्थान पर रखा जाना चाहिए था। इससे वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई भी होता और उनका सम्मान भी बढ़ता तथा विज्ञान के प्रति नवयुवकों की रुचि भी बढ़ती।
'ये शिक्षिका डायन जैसा व्यवहार कर रही है'
वहीं इससे पहले यूपी के मुज्जफरनगर के स्कूल में हुई घटना जिसमें टीचर ने एक अल्पसंख्यक समुदाय के एक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवाए जाने की घटना विवादित बयान दिया था। मौर्या ने इस घटना की घोर निंदा करते हुअए कहा कि ऐसी जातीय दुर्भावना से ग्रसित टीचर ये शिक्षिका न होकर डायन जैसा व्यवहार कर रही है, जो शिक्षक के गुणों के विपरीत है।












Click it and Unblock the Notifications