Aligarh Saas Damad Love Story: 'प्यार किया है, चोरी नहीं की', दामाद के इश्क में गिरफ्तार सास ने खोले कई राज
Aligarh Saas Damad Love Story: यूपी के अलीगढ़ से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां एक 38 वर्षीय महिला को अपने ही बेटी के मंगेतर से प्यार हो गया तो वह शादी से ठीक एक सप्ताह पहले उसके साथ भाग गई। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तर करके पूछा तो उसने कहा कि वह 'प्यार' में है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है जो कथित तौर पर अपनी बेटी के मंगेतर के साथ भाग गई थी। महिला अलीगढ़ की रहने वाली है जिसका नाम अपना देवी है। उसने अपने वाले दामाद से प्यार करने की बात कबूल की है। उसने ये भी दावा किया है कि वो खूद पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण की। उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा भी जताई है।

बेटी के मंगेतर के साथ शादी से एक सप्ताह पहले भाग गई महिला
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ शादी से ठीक एक सप्ताह पहले भाग गई। इस मामले में दुल्हन के पिता जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी, बेटी के दूल्हे के साथ 3 लाख रुपये नकद और 5 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लेकर भाग गई। ये सभी 16 अप्रैल को होने वाली शादी के लिए रखे गए थे। उसने PTI को बताया कि "मेरी पत्नी हमारी बेटी के मंगेतर से घंटों बात करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि यह इस तरह खत्म होगा। उसने हमें बर्बाद कर दिया है।"
महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार इस मामले में महिला का कहना है कि उसपर लगाए गए सारे आरोप गलत है। उसने कहा कि वह घर से नकदी और गहने लेकर नहीं गई है। उसने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा भी जताई है। इस घटना पर दूल्हे के परिवारवालों ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि दूल्हे को अपनी होने वाली सास से प्यार हो गया है और दोनों ने भागकर शादी करने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि शादी 16 अप्रैल को थी इसलिए शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे।
डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जाँच में दावा किया गया है कि दूल्हा एक साल पहले गाँव की एक अन्य महिला के साथ भाग गया था। वह दूसरे गाँव की महिला के साथ भागने के बाद गायब हो गया था, लेकिन दो महीने बाद वापस आ गया।












Click it and Unblock the Notifications