Aligarh News:अलीगढ़ में कैंटर-कार की भिड़ंत में 4 की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Aligarh News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह 4 बजे कार और टैंकर की भिंडत हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ जिले के थाना अकराबाद क्षेत्र की गोपी के पास नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। कार और टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि आपस में टकराने के बाद वाहनों में आग लग गई। आस पास के लोग तेज आवाज सुन मौके पर पहुंच गए। चारों तरफ हाहाकार मच गई।

पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications