अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा को लेकर जारी किया यह बड़ा अपडेट, इस तिथि से पहले कर लें यह काम
Aligarh Muslim University Entrance Exam Latest Update Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की टॉप टेन यूनिवर्सिटीज में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जा सकता है।
एएमयू ने आवेदन विंडो खोल दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एएमयूईईई 2025 का आयोजन 20 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत होने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक (amucontrollerexams.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, एएमयू प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बिना किसी विलंब शुल्क के 31 जनवरी 2025 है। इच्छुक छात्र एएमयू प्रवेश परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com पर आवेदन कर सकते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय में बीटेक/बीएर्क/बीई जैसे इंजीनियरिंग और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (AMUEEE) आयोजित करता है। AMU से स्नातक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने में रुचि रखने वाले उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Gorakhpur News UP: सीएम योगी की शिव आराधना, इस खास उद्देश्य से पीठाधीश्वर ने किया रुद्राभिषेक
एएमयू कार्यक्रम का नामएएमयू प्रवेश परीक्षा तिथि
अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय में बीए (ऑनर्स) फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन9 अप्रैल, 2025
कृषि विज्ञान संकाय में बीएससी (ऑनर्स) कृषि (स्व-वित्तपोषण योजना के तहत)13 अप्रैल, 2025
विज्ञान/जीवन विज्ञान संकाय में बीएससी (ऑनर्स)13 अप्रैल, 2025
वाणिज्य संकाय में बीकॉम (ऑनर्स)13 अप्रैल, 2025
कला/सामाजिक विज्ञान संकाय में बीए (ऑनर्स)13 अप्रैल, 2025
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम/बीआरटीटी में बीएससी/डिप्लोमा16 अप्रैल, 2025
बीटेक/बीआर्क पेपर 120 अप्रैल, 2025
बीए एलएलबी20 अप्रैल, 2025
बीएससी नर्सिंग22 अप्रैल, 2025
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा27 अप्रैल, 2025
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (विज्ञान)27 अप्रैल, 2025
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (मानविकी/वाणिज्य)27 अप्रैल, 2025












Click it and Unblock the Notifications