Aligarh News: अलीगढ़ में दामाद के साथ भागी सास पहुंची थाने! सुनाई रूह कंपाने वाली दास्तान!
Aligarh Sas Damad Case: अलीगढ़ का एक बहुचर्चित मामला तो आपको याद ही होगा, जिसमें एक सास अपनी ही बेटी के होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी, अब ये घटना एक खौफनाक मोड़ ले चुकी है। जिस प्रेम कहानी के लिए सास और दामाद ने समाज की मर्यादाएं लांघ दी थीं, उसका अंत पुलिस थाने की दहलीज पर चीख-पुकार और संगीन आरोपों के साथ हुआ है।
आइए जानतें हैं थाने पहुंची उस सास ने अपनी आपबीती में दामाद राहुल के कौन से काले कारनामे उजागर किए हैं:

अलीगढ़ की महिला ने किए सनसनीखेज खुलासे
अलीगढ़ के दादों थाने में जब 'सपना' (बदला हुआ नाम) पहुंची, तो उसकी आंखों में प्यार नहीं बल्कि अपने किए पर पछतावा और राहुल के प्रति नफरत थी। सपना ने अपने उस दामाद, जिसे उसने पति स्वीकार किया था, पर ऐसे आरोप लगाए हैं जिन्हें सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
थाने में सपना ने क्या-क्या दिए बयान?
- बंधक और प्रताड़ना: सपना का आरोप है कि राहुल उसे कमरे में बंद रखता था और बात-बात पर बेरहमी से मारता-पीटता था।
- अमानवीय व्यवहार: प्रताड़ना की हद यह थी कि उसे कमरे से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था और एक तसले में टॉयलेट करने को मजबूर किया जाता था।
- जिस्मफरोशी का धंधा: सपना ने राहुल पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'वह औरतों का धंधा (जिस्मफरोशी) करता है।'
- पछतावे की आग: सपना ने भरे गले से कहा कि उसे अपनी बेटी का घर उजाड़ने और दामाद के साथ भागने के फैसले पर गहरा पछतावा है।
सगाई से थाने तक का सफर
दरअसल, यह मामला अप्रैल 2025 में शुरू हुआ था, जब दादों थाना क्षेत्र के मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी मनोहरपुर की एक युवती से तय हुई थी। लेकिन शादी से 12 दिन पहले ही राहुल अपनी होने वाली सास सपना के साथ फरार हो गया।
मामले की पूरी टाइमलाइन
- 1.अप्रैल 2025: बेटी से सगाई के बाद दोनों (सास-दामाद) के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद जब दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो दामाद और सास घर छोड़कर भाग गए।
- 2. पुलिस की सक्रियता: बिहार और अन्य राज्यों में दबिश के बाद दोनों थाने पहुंचे और लिखित में एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।
- 3. 10 महीने का साथ: दोनों बिहार में रहकर जीवन बिताने लगे। इस दौरान राहुल कपड़े फेरी लगाने का काम करता था।
- 4. फरवरी 2026: राहुल ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि सपना उसके 2 लाख रुपये और गहने लेकर अपने बहनोई के साथ भाग गई है।
साजिश या हकीकत? बहनोई ने क्या कहा?
महिला के आरोप से पहले राहुल ने आरोप लगाया था कि सपना अपने बहनोई के साथ फरार हुई है, लेकिन सपना ने थाने में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सपना का कहना है कि उसका बहनोई एक सीधा-सादा मेहनतकश मजदूर है और राहुल अपनी करतूतों को छिपाने के लिए उसे बदनाम कर रहा है। सपना ने साफ कर दिया है कि वह अब किसी भी कीमत पर राहुल के साथ वापस नहीं जाएगी।
पुलिस ने मामले में क्या की कार्रवाई?
थाना प्रभारी दादों, सरिता द्विवेदी के अनुसार, राहुल 11 फरवरी को प्रार्थना पत्र लेकर आया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चूंकि घटनाक्रम (छोड़कर भागने का) बिहार के क्षेत्र का है, इसलिए कानूनी तौर पर अलीगढ़ पुलिस के लिए कार्रवाई करना मुश्किल है। मामला अब दो राज्यों के अधिकार क्षेत्र के बीच उलझ गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications