अपनी मां को पीटते समय आपके हाथ नहीं कांपा? राजा भैया की पत्नी भानवी को अक्षय प्रताप ने कुछ यूं दिया जवाब
हाल ही में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh) के करीबी नेताओं ने लखनऊ में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) से उनके आवास पर मुलाकात की। इन नेताओं राजा भैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह भी शामिल थे।
इस मुलाकात पर राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) ने जमकर निशाना साधा। भानवी सिंह ने कहा था कि जिन लोगों से आप मिल रहे हैं, उनके ऊपर मुकदमा दर्ज है और हमसे नहीं मिल रहे हैं, जिसने कई बार आपके ऑफिस में संपर्क किया। वहीं, अब अक्षय सिंह इन आरोपों का जवाब दिया है।

अक्षय प्रताप सिंह ने अपने X हैंडल पर लिखा, भानवी कुमारी जी,जिस EOW की आप बात कर रही हैं उसी को लिखे शिकायती पत्र में स्वयं आपकी माता जी आपके चरित्र का बखान कर रही हैं। भानवी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि आपकी मां मंजुला सिंह ने पत्र में लिखा है कि भानवी कुमारी सिंह से मैंने रिश्ता तोड़ लिया है।
क्योंकि, वो मेरी संपत्ति हथियाने के लिए लगातार मुझे प्रताड़ित करती रहती है। जायदाद हथियाने के लिए भानवी ने मेरे साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी है। उसने मेरी बेटी होते हुए भी मेरे साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया है, कि मैं आज भी लगातार आतंक और भय के साये में जी रही हूं।
इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि आप हमेशा महिला अधिकारों की दुहाई देती रहती हैं, चंद रुपयों के लिए अपनी मां को मारने पीटने में आपका हाथ नहीं कांपा? श्रीमती मंजुल सिंह महिला नहीं हैं? माननीय मुख्यमंत्री जी की छवि और कार्यशैली बेद़ाग है, एक विरोधी राजनैतिक दल के इशारे पे उनकी छवि धूमिल करने का ये कुत्सित प्रयास बंद करें।
राजनीति में आने का चस्का है तो खुलकर मैदान में आयें, पर्दे के पीछे से छल और प्रपंच से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। इसस पहले राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया पर अक्षय प्रताप की सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि जिन लोगों से सीएम साहब मिल रहे हैं उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
भावनी सिंह ने आगे लिखा था कि मैं खुद सीएम साहब से मिलना चाहती हूं तो मिलने नहीं दिया गया और अधिकारियों ने अब तो नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। इतना ही नहीं, भानवी ने आगे आरोप लगाया कि पहली मुलाकात के बाद से ही अधिकारी मेरा सहयोग करने के बजाय प्रतिकूल रुख अपना लिया।
मेरे खिलाफ षड़यंत्र के तहत हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई और झूठे आरोप लगाकर मेरी बेटी को भी घसीट लिया। आईओ की भूमिका के बारे में भी मैंने सार्वजनिक रूप से अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन न्याय नहीं हुआ। भानवी ने कहा कि मैं भी एक महिला हूं और आप जानते हैं कि आज भी महिलाओं के लिए संघर्ष कई गुना अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications