पत्नी डिंपल संग सरकारी गेस्ट हाउस में रहना चाहते हैं अखिलेश, तीन ट्रक सामान लेकर छोड़ा बंगला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आखिरकार अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव ने अपना बंगला खाली करने के साथ ही सरकार से अपील की है कि उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा मुहैया कराया जाए। अखिलेश यादव ने इच्छा जाहिर की है कि वह सरकारी गेस्ट हाउस में अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ रहना चाहते हैं। इस बाबत उन्होंने राज्य संपत्ति विभाग को पत्र लिखकर अपील की है कि उन्हें गेस्ट हाउस में कमरा मुहैया कराया जाए।

akhilesh

अखिलेश यादव ने पत्र में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें और सांसद होने के नाते उनकी पत्नी डिंपल यादव को गेस्ट हाउस में कमरा मुहैया कराया जाए। इस पत्र में सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर का भी नाम शामिल है। इससे पहले अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए दो वर्ष का समय दिया जाए। लेकिन इन सब के बीच अखिलेश यादव ने अपना बंगला खाली कर दिया है और वह सरकारी बंगले से तीन ट्रक सामान लेकर यहां से विदा हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+