VIDEO: अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल का छलका दर्द, बोले- केवल शुभकामनाएं ही दे सकता हूं
समाजवादी पार्टी में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने वाले शिवपाल सिंह यादव इस बार प्रचारक ना बनाए जाने पर काफी मायूस दिखाए पड़ रहे हैं। रविवार को कानपुर पहुंचे शिवपाल ने तल्ख लहजे में कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेता और विधायक होने के बावजूद उन्हें चुनाव संचालन की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपने बयान में शिवपाल ने फिर एक बार अखिलेश पर सीधा निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव से उनका कोई सीधा सरोकार नहीं है। पार्टी संगठन ने उन्हें चुनाव संबंधी कोई जिम्मेदारी नहीं सौपी है इसीलिए वो केवल अच्छे प्रत्याशियों के जीत की शुभकामना ही दे सकते हैं। कानपुर पहुंचे शिवपाल यादव के शब्दों में अखिलेश द्वारा उन्हें अलग-थलग किए जाने का दर्द साफ दिखाई पड़ा।

समाजवादी पार्टी में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने वाले शिवपाल सिंह यादव इस बार प्रचारक ना बनाए जाने पर काफी मायूस दिखाए पड़ रहे हैं। रविवार को कानपुर पहुंचे शिवपाल ने तल्ख लहजे में कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेता और विधायक होने के बावजूद उन्हें चुनाव संचालन की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इसीलिए चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी भी उन पर आएगी जिन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिर भी शिवपाल ने अपने सवालों के जरिए बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है।
कानपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय लक्ष्मी के घर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार को अभी बहुत काम करने की जरूरत है। बीजेपी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। निकाय चुनाव में स्टार प्रचारक ना बनाए जाने पर शिवपाल ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का विधायक हूं, अभी मुझे कोई जिम्मेदारी मिली नहीं है और जिनको जिम्मेदारी मिली है वो निभाएं।












Click it and Unblock the Notifications