यूपी चुनावों में एसपी जीतेगी 400 सीटें, अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सरकार हटाना है हमारी पार्टी का उद्देश्य
यूपी चुनावों में एसपी जीतेगी 400 सीटें, अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा सरकार हटाना है हमारी पार्टी का उद्देश्य
कानपुर, 14 अक्टूबर: सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 12 अक्टूबर को 'समाजवादी विजय रथ यात्रा' पर निकल चुके है। इस दौरान वो लगातार जनता संवाद कर रहे है और मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे है। विजय रथ यात्रा के साथ गुरुवार 14 अक्टूबर को अखिलेश यादव कानपुर देहात पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
Recommended Video

तो वहीं, कुशीनगर जिले में 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर भी अखिलेश यादव ने हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा,
जिस हवाईअड्डे का उद्घाटन है, वह समाजवादी पार्टी द्वारा बनवाया गया है। रंग बदलना, दूसरे के कामों में अपना नाम डाल देना इसने भाजपा की राजनीति में नई संस्कृती को शुरू किया है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 100 नंबर गाड़ी बनाई थी पुलिस के लिए। लेकिन हमारे बाबा मुख्यमंत्री नाम बदल देते है 100 का 112 कर देते है। अखिलेश यादव ने पूछा बताओं 100 से 112 में कौन सी पुलिस बदल गई। नाम बदलने में हमारे मुख्यमंत्री का कोई मुकाबला नहीं है। ये नाम बदलने वाले, रंग बदलने वाले लोग, धोखा देने वाले लोग, इतिहास बदलने का नाम करते है।
अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलकर इतिहास मिटाना चाहते थे। इन्हें बता दो कि यह धरती वीरों की धरती है, 1857 में अंग्रेजों का हिलाने का काम किया था। जो नाम बदलेगा, चुनाव आएगा उनकी सरकार बदल देगा। अखिलेश ने कहा कि यह चुनाव का समय है। पिछले बार 4 जनवरी को तारीख आ गई थी चुनाव की। आज हम और आप लोगो अक्टूबर में मिल रहे है। आप अभी त्योहार मनाई। त्योहारों के बाद योगी सरकार के दिन खत्म होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications