Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नीतीश के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव, 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' के बाद आज बिहार से आया 'भाजपा भगाओ' का नारा

नीतीश के इस्तीफे के बाद बोले अखिलेश यादव, 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' के बाद आज बिहार से आया 'भाजपा भगाओ' का नारा

लखनऊ, 09 अगस्त: बिहार की राजनीति में चल रही सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरूआत है। इस दिन 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज बिहर से 'बीजेपी भगाओं' का नारा आ रहा है।

Akhilesh Yadav says today the slogan of BJP Bhagao is coming from Bihar

दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार 09 अगस्त को कन्नौज पहुंचे और घर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की। इस दौरान झौआ गांव पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने पहले ही घर-घर झंडे लगाने को कहा था। 'ये पहली बार नहीं हो रहा है, हमेशा घर-घर में झंडे लगते आए हैं।' कहा कि बीजेपी इसे पॉलिटिकल एजेंडा बना रही थी। अखिलेश ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने जिनको पैसा कमवा दिया अब वो भारत छोड़ों आंदोलन चला रहे हैं। नोटबंदी के बहाने इन्होंने सबका रुपया छीन लिया। कोई ऐसा नहीं बचा जिसका नोटबंदी में रुपया न छिना हो। नोटबंदी में जनता का रुपया बैंक में जमा हो गया। बैंक से बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे दिया गया और अब वही उद्योगपति भारत छोड़ो आंदोलन करके भारत छोड़कर चले गए। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए भारत छोड़ों आंदोलन कौन चलवा रहा है, ये बीजेपी वाले चलवा रहे हैं और ये सब कहां के हैं, ये कुछ दिन और रहे तो हमें और आप लोगों को गुलाम बना देंगे।

बिहार की राजनीति पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इस दिन 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज बिहार से 'बीजेपी भगाओं' का नारा आ रहा है। मुझे लगता है कि जल्द ही राजनीतिक दल और विभिन्न राज्यों के लोग भाजपा के खिलाफ खड़े होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+