मायावती के साथ आने को तैयार अखिलेश, कहा भाजपा के झूठ के खिलाफ लडेंगे

आज से समाजवादी पार्टी ने पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी पार्टी के लोग घर-घर जाएंगे और सदस्य बनाएंगे।

लखनऊ। शनिवार को अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि आज से समाजवादी पार्टी ने पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी पार्टी के लोग घर-घर जाएंगे और सदस्य बनाएंगे।

मिस कॉल और सोशल मीडिया से बनें सदस्य

मिस कॉल और सोशल मीडिया से बनें सदस्य

पार्टी मिस कॉल और सोशल मीडिया से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएगी। वह सभी लोगों को समाजवादी पार्टी के सिद्धांत और कामों को बताया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में से धोखे से सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांट कर लोगों से धोखे से वोट ले लिए हैं। ये भी पढ़ें- योगी के एक फैसले की राजस्थान तक गूंज, कल्याण सिंह भी हुए मुरीद

बैलेट पेपर से हो चुनाव

बैलेट पेपर से हो चुनाव

अखिलेश यादव ने ईवीएम की खराबी के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भी मशीन में कुछ खराबी थी। वह बोले कि आने वाले समय में ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि ईवीएम एक मशीन है, जिसमें सॉफ्टवेयर और कैलिबरेशन की दिक्कतें हो जाती है। वह बोले कि किसी मशीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत से लोग अभी भी परेशान हैं कि उन्होंने वोट समाजवादी पार्टी को दिया, लेकिन वह भाजपा को कैसे चला गया।

झूठ के खिलाफ गठबंधन को तैयार

झूठ के खिलाफ गठबंधन को तैयार

अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा के झूठ के खिलाफ गठबंधन को भी तैयार हैं। आपको बता दें कि मायावती ने भी गठबंधन की बात कही थी। इस तरह से यह लग रहा है कि आने वाले समय में चुनावी रण में भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी गठबंधन कर सकती हैं। वह बोले कि हम झूठ के खिलाफ हमेशा ही गठबंधन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी ये कहा था और अभी भी कह रहे हैं। ये भी पढ़ें- भड़काऊ वीडियो मामले में संगीत सोम को क्लीन चिट, हो गए थे दंगे

बदली जा रही हैं खबरें

बदली जा रही हैं खबरें

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि भाजपा की सरकार में खबरें भी बदली जा रही हैं और कई बड़े मुद्दों को सही तरीके से नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने एक खबर का जिक्र करते हुए कहा कि खबर के अनुसार पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था, जबकि पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। कुछ दिन पहले ही गोरखपुर में एक सर्राफ को कार में बंद करके उसके हाथ पैर बांधकर जिंदा जला दिया गया था। अखिलेश यादव बोले कि मीडिया ने इस मुद्दे को सही से नहीं उठाया है। वह बोले अगर समाजवादी सरकार के समय में ऐसा होता तो हर चैनल इसे प्रमुखता से उठाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+