योगी के एक फैसले की राजस्थान तक गूंज, कल्याण सिंह भी हुए मुरीद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एक कार्यक्रम के दौरान छुट्टियां कम की जाने की बात कही थी।

जयपुर। बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 126 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने लखनऊ में कहा था कि महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर स्कूलों में छुट्टियां बंद की जानी चाहिए।

योगी के इस फैसले का किया समर्थन

योगी के इस फैसले का किया समर्थन

योगी के इस फैसले का राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समर्थन किया है। सिंह ने जब यह बात कही उस वक्त राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ - साथ सरकार के कुछ मंत्री मौजूद थे। बाबा साहेब की जयंती पर जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह ने कहा कि अब महापुरुषों की जयंतियों पर छुट्टियों को खत्म करना चाहिए।

बाबा साहेब का किया जिक्र

बाबा साहेब का किया जिक्र

कल्याण ने कहा कि ऐसे अवसरों पर स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के बजाय इन हस्तियों के बारे में बताया जाना चाहिए। सेमिनार आयोजित किए जाने चाहिए।बाबा साहेब को उद्धृत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक कि सामाजिक सद्भाव न हो; स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों की स्थापना तभी हो सकेगा जब सामाजिक सामंजस्य होगा।

घोषित की गई हैं 29 छुट्टियां

घोषित की गई हैं 29 छुट्टियां

बता दें कि बीते साल दिसबंर में राजस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन ने साल 2017 के लिए 29 छुट्टियों की घोषणा की थी। जिसमें 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती, 28 मई को महाराणा प्रताप जयंती औ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भी शामिल है।

योगी ने कहा था

योगी ने कहा था

वहीं शुक्रवार (14 मार्च) को ही यूपी के सीएम योगी ने कहा था कि छुट्टियों की जगह जगह स्कूलों में महापुरुषों के नाम पर खास कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में महापुरुषों के बारे में बच्चों को बताया जाएगा जिससे छात्रों में इनके बारे में जानकारी बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+