मुलायम सिंह की समधन को मिला चार्ज 24 घंटे के अंदर लिया वापस

लखनऊ/फर्रुखाबाद। सत्ता में आते ही योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार द्वारा किए गए तमाम कामों पर रोक लगाने से लेकर विभागों में अखिलेश के चहेते अधिकारियों को इधर से उधर करना शुरु कर दिया था। निचले स्तर से लेकर टॉप लेवल तक जमकर तबादलों की खबरें आती रहीं। इस बार चर्चा में एक बड़ा मामला है। यह मामला सीधे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा हुआ है। खबर है कि योगी सरकार ने अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की सास अम्बी बिष्ट से उनको 24 घंटे पहले ही दिया गया चार्ज छीन लिया है। अम्बी बिष्ट नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी के पोस्ट पर ज़ोन 7 में तैनात थीं। पिछले दिनों उन्हें ज़ोन 7 का चार्ज दिया गया था। हालांकि इस फैसले के बाद अभी सपा की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

akhilesh yadav relatives ambi bisht transfer in controversy

24 घंटे के अदर चार्ज वापस लेने की वजह क्या

मालूम हो कि अम्बी बिष्ट को चार्ज मिले 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि उनसे ये चार्ज वापस ले लिया गया। अम्बी बिष्ट को नगर निगम के जो़नल 5 का चार्ज दिया गया था। लेकिन जब वो बीते मंगलवार को जो़न 5 के कार्यालय पहुंची तभी उनको नगर निगम के मु्ख्यालय से फोन करके वापस बुला लिया गया। इसके बाद उनकी जगह पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को जो़नल अधिकारी 5 का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। सवाल ये उठ रहा है कि ऐसी क्या वजहें हो गईं कि उनको दिया गया नया काम उनसे एक दिन के अंदर ही ले लिया गया।

संजय ममगई की जगह मिली थी तैनाती

अम्बी बिष्ट को जो़न 5 के कर निर्धारण अधिकारी रहे संजय ममगई की जगह पर तैनात किया गया था क्योंकि संजय ममगई को नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया था। इससे पहले संजय ममगई का तबादला फर्रुखाबाद नगर पालिका में कर दिया गया था लेकिन संजय अपनी तई तैनाती पर नहीं गए और वो यहीं पर कार्यरत थे।

फर्रुखाबाद में तैनात थीं अम्बी बिष्ट

योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अम्बी बिष्ट का एलडीए के उप सचिव के पद से फर्रुखाबाद नगर पालिका में तबादला कर दिया गया था। अम्बी बिष्ट नगर निगम की अधिकारी थीं लेकिन उन्हें काफी समय से एलडीए(लखनऊ विकास प्राधिकरण) में तैनाती दी गई थी। फरवरी 2018 में उनका तबादला आदेश संशोधित करके नगर निगम में कर दी गई थी। और वो कर निर्धारण अधिकारी के पद पर तैनात थीं।

ये भी पढें- 'आम' की वजह से सात दिन बाद कब्र से बाहर निकाली गई बच्ची की लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+