बीएचयू में छात्राओं पर पुलिस के हमले की अखिलेश यादव ने की निंदा
वाराणसी। बीएचयू में छात्राओं ने छेड़खानी के खिलाफ शुक्रवार को मेन गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था जिसके दमन के लिए पुलिस ने शनिवार की रात में लाठीचार्ज कर छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी निंदा की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि इस मामले का हल बल से नहीं, बातचीत से निकाला जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय है।

शनिवार की रात में लगभग 11 बजे पुलिस फोर्स आई और उसने छात्र-छात्राओं को दौड़ाकर पीटना शुरू किया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई और ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें दिख रहा है पुलिस छात्राओं को महिला महाविद्यालय में घुसकर मार रही है।
छात्राओं ने शुक्रवार से ही छेड़खानी और कैंपस में अश्लील हरकत के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। शुक्रवार को शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। छात्राओं से प्रशासन ने अपील की लेकिन जब वे नहीं माने तो फोर्स ने उन पर लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ दिया रातभर कैंपस में उपद्रव चलता रहा जिसमें कई छात्र-छात्राएं और पुलिसवाले घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications