थाली-गिलास से सबकी बैंड बजाने की तैयारी में अखिलेश यादव
अखिलेश यादव की थाली गिलास से प्रचार की योजना उत्तर प्रदेश में परवान चढ़ने लगी है। अखिलेश की तस्वीर वाली थाली स्कूलों में बांटी जा रही है।
बरेली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है ऐसे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की थाली गिलास से प्रचार की योजना परवान चढ़ने लगी है। सपा ने इस योजना से ग्रामीण अंचलों में में साफ असर दिखने लगा है। अब सरकारी स्कूल के बच्चे जानने लगे है कि उनका मुख्यमंत्री कौन है। भले ही बच्चे मतदान करने के लिए अधिकृत नहीं हो लेकिन अखिलेश यादव की इस योजना से बच्चों के माँ बाप जरूर प्रभावित हो रहे है।

उतत्र प्रदेश सरकार ने जो थालियां और गिलास प्राथमिक स्कूलों में बंटवाए है उसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो है। इसके सात-साथ थाली पर समाजवादी पार्टी और सरकार के संबंध में जानकारी भी दी गई है । सपा की इस पहल पर one इंडिया हिन्दी की टीम ने बरेली के देवचरा में लोगों से बातचीत की तो लोगों ने इस संबंध में मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। विशारतगंज के बृजेश का कहना था कि सरकार की बच्चों को थाली और गिलास बांटने की योजना अच्छी है लेकिन जिस तरह से सपा ने इसे प्रचार का माध्यम बनाया है वह गलत है, सरकार को इसे अपने प्रचार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
वही देवचरा के संतोष का कहना है कि सपा जितना चाहे प्रचार करले सरकार की वापसी नहीं होने वाली है। लेकिन शिक्षा से जुड़े व्यक्ति पी के पाल का कहना है सरकार की इस पहल से बच्चों की शिक्षा में सुधार आया है और बच्चे घर जाने की वजह इन बर्तनों में अपना खाना खा लेते है । उत्तर प्रदेश सरकार नें लोगों के कल्याण के लिए तमाम योजनाए लागू तो की वही कुछ योजनाए चुनाव को देखकर आधे अधूरे काम के साथ शिलान्यास करके खानापूर्ति कर दी गई।सपा समेत सभी मुख्य पार्टियां इस समय विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी हैं। पढें- शिवपाल व मुलायम के बीच तनातनी से सपा में मिले नए संकेत












Click it and Unblock the Notifications