'ईडी को बंद कर देना चाहिए', आखिर सपा सुप्रिमो ने ऐसा क्यों कहा, नेशनल हेराल्ड मामले पर और क्या बोले अखिलेश?
Akhilesh Yadav on National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज करने के बाद देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। चल रहे पूरे हंगामे के बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार, 16 अप्रैल को एक बड़ा बयान दिया।
सपा प्रमुख ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को "समाप्त" कर दिया जाना चाहिए क्योंकि आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए आयकर सहित विभाग पहले से मौजूद हैं।

Akhilesh Yadav on National Herald Case: 'ED को बंद कर देना चाहिए'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेरी समझ से, ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। मैं कांग्रेस से भी यही मांग करने को कहूंगा। कई संस्थाएं हैं जो आर्थिक अपराधों को देखती हैं। ईडी होने का मतलब है कि आप आयकर विभाग या जीएसटी जैसे अपने संगठनों पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज जिन जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा कांग्रेस उठा रही है, वे उन्हीं के शासनकाल में अस्तित्व में आईं। उन्होंने याद दिलाया कि जब ईडी के कानूनी ढांचे की नींव रखी जा रही थी, तब कई विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया था और कांग्रेस को आगाह किया था कि भविष्य में यही संस्था उनके खिलाफ हथियार बन सकती है।
Akhilesh Yadav: 'भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को ही ईडी की नोटिस'
अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बोलने वाले नेताओं को लगातार सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में जो भी नेता भाजपा के खिलाफ था, उसे जांच एजेंसियों का निशाना बनाया गया। इससे साफ है कि ये संस्थाएं अब निष्पक्ष जांच एजेंसियां नहीं रहीं, बल्कि राजनीतिक हथियार बन चुकी हैं।"
National Herald Case: मल्लिकार्जुन खड़गे का भाजपा पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आपकी निरंकुश सरकार अपने पापों को धोने के लिए कांग्रेस को निशाना बना रही है। भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन नियंत्रण से बाहर हो चुका है। अब उनके पास कोई दृष्टि नहीं, कोई समाधान नहीं-सिर्फ ध्यान भटकाने की कोशिश है।"
खड़गे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो चुकी है और सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं से हटाकर राजनीतिक विरोधियों पर कार्रवाई में लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसे संस्थानों का इस्तेमाल बदले की भावना से कर रही है।
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामला?
इस बीच, नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और कुछ फर्मों के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल की है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।












Click it and Unblock the Notifications