आखिरकार टूट की ओर बढ़ी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

समाजवादी पार्टी के भीतर मचा कलह अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। अखिलेश यादव ने अपनी अलग से अब 235 उम्मीदवारों की सीट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अखिलेश ने अपने करीबियों को शामिल किया है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर मचा कलह अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। अखिलेश यादव ने अपनी अलग से अब 235 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में यह गौर करने वाली बात है कि अखिलेश यादव ने उन तमाम लोगों को सीट दे दी है जो उनके समर्थक हैं। इस लिस्ट में अरविंद सिंह गोप, पवन पांडेय को जगह मिली है जिनका मुलायम सिंह ने अपनी लिस्ट से नाम काट दिया था। वहींं अखिलेश की लिस्ट से अतीक अहमद, शिब्बेतुल्ला अंसारी, अमनमणि त्रिपाठी का का नाम काट दिया गया है जिन्हें मुलायम सिंह की लिस्ट में जगह दी गई थी।

akhilesh yadav

सपा नेता ने बोले तीखे बोल
सपा नेता सीपी राय ने कहा कि मैं अखिलेश यादव के फैसले से मैं चकित हूं, वह पढ़े-लिखे आदमी हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी के भीतर जो भी हो रहा है वह सही नहीं है, यह अनुशासन के खिलाफ है। अगर कल को कोई और भी नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दे तो यह बात कहां आकर रुकेगी।

इन्हें मिला टिकट

अखिलेश की 235 उम्मीदवारों की लिस्ट में बिजनौर से रूचि वीरा, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से नवाब जान खां, मुरादाबाद ग्रामीण से शमीमुल हक, मुरादाबाद नगर से मोहम्मद यूसुफ अंसारी, मुरादाबाद कुंदरकी से मो, रिजवान, मुरादाबाद बिलारी से फहीम इरफान, संभल असमौली से पिंकी यादव, संभल से इकबाल महमूद, रामपुर से आजम खान, रामपुर के मिलक से विजय सिंह, बिजनौर से ठाकुर मूलचंद चौहान, बिजनौर से नगीना से मनोज कुमार पारस, बिजनौर से नजीबाबाद से तसलीम अहमद, हस्तिनापुर से प्रभु दयाल,अतरौली से वीरेश यादव,छर्रा-राकेश कुमार , अमरोहा के हसनपुर से कमाल अख्तर, मेरठ के सिवाल खास हाजी गुलाम मोहम्मद, अमरोहा के धनौरा से जगराम सिंह, अमरोहा के नौगांवा सादाद से अशफाक अली खां को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा जसराना से रामवीरसिंह, शिकोहाबाद से ओमप्रकाश वर्मा, सिरसागंज से हरिओम यादव, कासगंज से मानपाल सिंह, अलीगढ़ से जफर आलम, सादाबाद से देवेन्द्र अग्रवाल, बाह से राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, शामली से मोहम्मद नाहिद हसन, भोगांव से आलोक कुमार शाक्य, किशनी से ब्रजेश कुमार कठेरिया,करहल से सोवरन सिंह यादव, विसौली से आशुतोष मौर्य, सहसवान से ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर से आशीष यादव, बहेड़ी से अताउर्रहमान, विसौली से आशुतोष मौर्य, सहसवान से ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर से आशीष यादव, बहेड़ी से अताउर्रहमान, भोजीपुर से शहजिल इस्लाम,नवाबगंज से भगवत गंगवार,फरीदपुर से सियाराम सागर, पीलीभीत से रियाज अहमद,बरखेड़ा से हेमराज वर्मा, पूरनपुर से पीतम राम, कटरा से राजेश यादव, विसौली से आशुतोष मौर्य, सहसवान से ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर से आशीष यादव, बहेड़ी से अताउर्रहमान, भोजीपुर से शहजिल इस्लाम,नवाबगंज से भगवत गंगवार,फरीदपुर से सियाराम सागर, पीलीभीत से रियाज अहमद,बरखेड़ा से हेमराज वर्मा, पूरनपुर से पीतम राम, कटरा से राजेश यादव, पुवाया से शकुंतला देवी, ददरौल से राममूर्ति सिंह वर्मा, निघासन से कृष्ण गोपाल।

मेहनौन से नंदिता शुक्ला,गोण्डा से विनोद सिंह,कर्नलगंज से योगेश प्रताप, श्रावस्ती से मो. रमजान, तुलसीपुर से अब्दुल मशहूद खां, गैसड़ी से शिवप्रताप यादव, बल्हा से वंशीधर बौध,मटेरा से यासर शाह,बहराइच से रूआब सईद, भिंगा से इंद्राणी देवी, आलापुर से भीम प्रसाद सोनकर, जलालपुर से विद्यावती राजभर, अकबरपुर से राम मूर्ति वर्मा, दिबियापुर से प्रदीप कुमार यादव,रसूलाबाद से अरुणा कुमारी, छिबरामऊ से अरविंद सिंह यादव,तिरवा से विजय बहादुर पाल, कन्नौज से अनिल कुमार दोहरे, कीकायमगंज से अजीत कठेरिया, अमृतपुर से नरेन्द्र सिं यादव, भोजपुर से जमालुद्दीन सिद्दीकी, इसौली से अवरार अहमद, सुल्तानपुर से अनूप संडा, सदर से अरुण कुमार वर्मा, लंभुआ से संतोष पांडे, लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा, मोहनलालगंज से चंद्रा रावत,गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह, बीकेटी से गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से रेहान नईम,लखनऊ उत्तरी से अभिषेक मिश्रा, सफीपुर से सुधीर कुमार रावत, भगवंत नगर से कुलदीप सिंह सेंगर,मलिहाबाद से इंदल रावत, हरदोई से नितिन अग्रवाल,भोपामऊ से ऊषा वर्मा,सांडी से राजेश्वरी देवी,बांगरमऊ से बदलू खां, महमूदाबाद से नरेन्द्र सिंह वर्मा, सिधौली से मनीष रावत,मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, कस्ता से सुनील भार्गव, सीतापुर से राधेश्याम जायसवाल,सेवता से महेन्द्र कुमार सिंह, गोला गोरखनाथ से विनय तिवारी,श्रीनगर से रामशरन भार्गव,लखीमपुर से उत्कर्ष वर्मा, पुवाया से शकुंतला देवी, ददरौल से राममूर्ति सिंह वर्मा, निघासन से कृष्ण गोपाल, पीलीभीत से रियाज अहमद,बरखेड़ा से हेमराज वर्मा, पूरनपुर से पीतम राम कटरा से राजेश यादव, हरैय्या से राजकिशोर सिंह, महादेवा से रामकरण आर्या, मोहम्मदाबाद से बैजनाथ पासवान, शोहरतगढ़ से लाल मुन्नी सिंह, कपिलवस्तु से विजय कुमार पासवान,इटवा से माता प्रसाद पांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+