जानें कौन हैं माता प्रसाद पांडेय? अखिलेश यादव ने PDA छोड़ ब्राह्मण नेता पर जताया भरोसा
UP Politics News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा दांव चला है। यूपी में नेता प्रतिपक्ष काे लेकर लंबे समय से चल रहे कसाय को लेकर रविवार को स्थित स्पष्ट हो गई।
अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेता के तौर पर ब्राह्मण चेहरे को चुनकर सबको चौंका दिया है। राजनीतिक जानकार कह रहे हैं कि अखिलेश के इस कदम से सरगर्मियां बढ़ गई हैं और यूपी की राजनीति में सपा को मजबूती मिलेगी।

हालांकि, इससे पहले पीडीए के चेहरे को लेकर चर्चा चल रही थी। वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव, केराकत विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज और इंद्रजीत सरोज के नामों पर चर्चा चल रही थी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से बातचीत के बाद अखिलेश यादव ने चौंकाने वाला फैसला लिया।
आईए जानते हैं कौन है माता प्रसाद पांडेय?
समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि माता प्रसाद पांडेय समाजवादी पार्टी में काफी पुराने नेता हैं। कई बार जातिगत विवादों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर सवाल उठे, इसके बावजूद माता प्रसाद पांडेय समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे।
इसके अलावा माता प्रसाद पांडेय काफी पुराने नेता हैं और दो बार विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं, इसके अलावा उन्हें विधानसभा चलाने का लंबा अनुभव है। ऐसे में अखिलेश यादव द्वारा माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाकर बड़ा दांव चला गया है।
सात बार रहे हैं विधायक
इसके अलावा अगर माता प्रसाद पांडेय के राजनीतिक करियर की बात करें तो माता प्रसाद पांडेय सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा से सात बार विधायक रह चुके हैं।
उन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 1980 में लड़ा था, जिसके बाद वे कई बार चुनाव जीते लेकिन 1996 में चुनाव हार गए। उसके बाद वे 2002, 2007 और 2012 में विधायक बने लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव ने विधानसभा 2022 और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पीडीए का नारा बुलंद किया था और इसका लाभ भी अखिलेश यादव को मिला था।
इन सब के बावजूद नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय का चयन करके एक बड़ा दांव चला है। कहा यह भी जा रहा है कि यूपी में अब ब्राह्मण वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए अखिलेश यादव ने यह कदम उठाया है।
-
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
'नहीं तो यूपी, बिहार की एस्प्रेस ट्रेनों को रोक देंगे', राज ठाकरे MNS ने आखिर क्यों दी ये धमकी? -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Nitish Kumar निर्विरोध JDU के अध्यक्ष चुने गए, फिर मिली पार्टी की कमान, कब मिला था पहली बार ये पद? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications