UP News: बरकरार रहेगी MLA पल्लवी पटेल की सदस्यता? अखिलेश यादव ने दिया यह जवाब
UP MLA Pallavi Patel News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव ने सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिस पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पल्लवी पटेल का वहां जाकर क्या मिलेगा? वो पीडीए परिवार की हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए नहीं कहेगी। उनको बीजेपी का साथ जाकर कुछ नहीं मिलेगा, वो पीडीए परिवार की सदस्य है। अखिलेश ने कहा कि हम उनकी सदस्यता खत्म करने के लिए नहीं कहेंगे। इसकेअलावा सपा अध्यक्ष का रुख बागी नेताओं को लेकर सख्त नजर आया ।

ज्ञात हो कि गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक पल्लवी पटेल ने प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिसके बाद यूपी में चर्चाओं का बाजार गरम है। इस मुलाकात को लेकर कई प्रकार की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने सपा के टिकट पर सिराथू सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मात दी थी। सीएम योगी से भेंट के बाद पल्लवी पटेल ने मीडिया से बात नहीं की। हालांकि उनके निकट रहने वाले नेताओं ने दावा किया है कि पल्लवी ने क्षेत्र की विकास के लिए योजनाओं के बारे में चर्चा की है।
यह भी पढ़ें क्या है Shinkun La Tunnel Project , जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications