2024 में बीजेपी को हराने के लिए अखिलेश यादव ने बताया फार्मूला, जानिए क्या कहा?
Akhilesh Yadav: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के अपने फार्मूले का खुलासा कर दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि केवल पीडीए (PDA) ही एनडीए (NDA) को हरा सकता है। पीडीए यानि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक एक खास भूमिका निभाएंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह बात एनडीएम कॉन्क्लेव के दौरान कही। कॉन्क्लेव के दौरान अखिलेश यादव से पूछा गया कि समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किस योजना पर काम कर रही है? इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव अपने फार्मूले का खुलासा किया।
साथ ही, अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए नारा दिया है, '80 हराओ, बीजेपी हटाओ'। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि दूसरे दल बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आएं और यकीन दिलाता हूं कि 80 की 80 सीटों पर हमारी जीत होगी। इससे पहले भी हमने कई दलों (कांग्रेस-बसपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है और उसके परिणाम भी सामने आए हैं।
इस बार भी हमें इस फॉर्मूले पर काम करना चाहिए। अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि कई वरिष्ठ नेताओं से बात करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे है कि जो दल जहां मजबूत है, वहां उसके उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। कहा कि इस बार मुझे यकीन है कि पीडीए (PDA) एनडीए (NDA) को हराएगी।
इस दौरान अखिलेश यादव ने प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के लिए हमने क़दम उठाए थे। यूपी में कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है। BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। NCRB आंकड़े बताते हैं, कानून की हालत।
अखिलेश ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा होगा, 'ग़रीब', 'महंगाई' और बेरोज़गारी है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है। गरीब लोग परेशान है। इसलिए इस बार जनता बदलाव लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications