यूपी चुनाव: मुलायम सिंह यादव की लिस्ट पर अखिलेश यादव ने काटा चचेरे भाई का टिकट
अखिलेश यादव ने अंशुल यादव को उस समय उम्मीदवार के तौर पर पेश किया था जब उनका अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव से विवाद चल रहा था।
आगरा। समाजवादी पार्टी का झगड़ा सुलझने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में जहां उन्होंने अपने चाचा शिवपाल यादव को टिकट दिया। उन्हें एक बार फिर से जसवंतनगर सीट से चुनाव मैदान में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर उन्होंने अपने ही चचेरे भाई का टिकट काट दिया। हालांकि इससे पहले अखिलेश यादव ने जो लिस्ट जारी की थी उसमें चचेरे भाई अंशुल यादव का नाम शामिल था। उन्हें अखिलेश यादव ने उस समय मैनपुरी की करहल सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि ताजा जारी लिस्ट में उनका नाम गायब है। अंशुल यादव इटावा का जिला पंचायत अध्यक्ष है।

चचेरे भाई अंशुल यादव को टिकट देने की थी चर्चा
अंशुल यादव की उम्मीदवारी अखिलेश यादव ने उस समय पेश की थी जब उनका अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव से विवाद चल रहा था। उस समय शिवपाल यादव ने पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसके बाद अखिलेश यादव ने भी एक लिस्ट जारी थी। इसमें उन्होंने मैनपुरी के सभी विधायकों का नाम अपनी लिस्ट में शामिल किया था सिवाय सोबरन सिंह का नाम छोड़ कर, उनकी जगह पर अंशुल यादव को अखिलेश यादव ने करहल से पार्टी का उम्मीदवार बनाया था। फिलहाल समाजवादी पार्टी का झगड़ा चुनाव आयोग के फैसले के बाद सुलझ गया। अखिलेश यादव पार्टी के सर्वेसर्वा बन गए और इस बीच उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की। इसमें उन्होंने मुलायम सिंह यादव की ओर से भेजे गए 38 उम्मीदवारों के नाम को भी शामिल किया। इसी के चलते करहल विधानसभा सीट पर अंशुल यादव की जगह पर सोबरन सिंह को टिकट दिया गया।
सपा की ताजा जारी लिस्ट में शिवपाल यादव के कई करीबियों को जगह नहीं मिली है। इनमें एटा सदर से विधायक आशीष यादव का टिकट कटा है। वहीं नसी खान की बेटी और कासगंज के पटियाली सीट से विधायक जीनत खान को भी टिकट नहीं मिला है। फिरोजाबाद के जसराना से विधायक और शिवपाल यादव के करीबी रामवीर यादव, टुंडला से महाराज सिंह ढांगर और शिकोहाबाद से विधायक ओमप्रकाश वर्मा का टिकट कटा है।
इसे भी पढ़ें:- मुलायम के करीबी अंबिका चौधरी बसपा में शामिल, मायावती ने हाथों-हाथ दिया टिकट
टिकट
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications