''वक्फ बोर्ड' एक बहाना है, जमीन बेचना निशाना है', अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कुछ यूं घेरा

Akhilesh Yadav News: मुस्लिम वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज यानी 08 अगस्त को संसद में संशोधन विधेयक पेश करेंगे। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार 08 अगस्त को अपने ऑफिशिल एक्स हैंडल पर लिखा, ''वक्फ बोर्ड' का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है..रक्षा, रेल, नज़ूल लैंड की तरह जमीन बेचना निशाना है। वक्फ बोर्ड की जमीनें, डिफेंस लैंड, रेल लैंड, नज़ूल लैंड के बाद 'भाजपाइयों के लाभार्थ योजना' की शृंखला की एक और कड़ी मात्र हैं।'

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि, भाजपा क्यों नहीं खुलकर लिख देती : 'भाजपाई-हित में जारी'..इस बात की लिखकर गारंटी दी जाए कि वक्फ बोर्ड की जमीनें बेची नहीं जाएंगी। भाजपा रियल स्टेट कंपनी की तरह काम कर रही है। उसे अपने नाम में 'जनता' के स्थान पर 'जमीन' लिखकर नया नामकरण कर देना चाहिए : भारतीय जमीन पार्टी'

खबर के मुताबिक, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज लोकसभा में वक्फ बोर्ड में संशोधन बिल पेश करेगी। इस विधेयक को लेकर आज सदन में हंगाम देखने को मिल सकता है। वहीं, इस बिल को संसद में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ एक्ट 1995 में संशोधर के लिए विधेयक 224 पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+